फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमाम के बाद अब एंडी से खफा हुए सलमान

Sat, 21 Sep 2013 12:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस' का पिछला सीजन तो आपको याद ही होगा जब ईमाम से नाराज सलमान ने कैमरे के सामने ही उनको काफी डांट लगा दी थी। कारण्ा था कि ईमाम ने सलमान से पंगा लेने लगे थे।
विज्ञापन


इस सीजन में ऐसा ही कुछ काम एंडी ने कर दिया है जिससे सलमान बेहद खफा हैं। शो के प्रारंभिक एपीसोड में जब सलमान प्रतियोगियों को इंट्रोड्यूस कर रहे थे तब एंडी और तनीषा स्क्रीन पर दिखाई दे रहे थे।

सलमान और स्क्रीन पर बैठे दोनों प्रतियोगियों की गतिविधियों को दर्शक साफतौर पर देख पा रहे थे। जब सलमान ने एक प्रतियोगी के नाम का खुलासा किया और उनका इंट्रोडक्शन कराया तभी एंडी सलमान की नकल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान को ये पसंद नहीं आया। सलमान को लगा कि ये सीन शो के ऑन एयर के वक्त एडिट कर दिया जाएगा।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सीन बिना एडिट टेलीकास्ट हो गया। सूत्रों के अनुसार अब सलमान एंडी से खुश नहीं हैं और समय आने पर उनको भी नहीं छोड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें