फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो: अपनी कंपनी के बनाए शो पर मेहमान बनकर पहुंचे सलमान खान, बहनोई की फिल्म का किया प्रमोशन

Thu, 18 Nov 2021 01:48 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

शूटिंग के दौरान सलमान खान अपनी ही कंपनी की बनाई साइकिल पर सवार होकर सेट पर आए और अपने फिटनेस शेड्यूल के बारे में खूब बातें की।
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो में पहुंची अंतिम- द फाइनल ट्रुथ की कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के रविवार के एपिसोड की शूटिंग के दौरान इस बार खूब धमाचौकड़ी हुई। शो के निर्माता सलमान खान इस बार शो की शूटिंग पर खुद पहुंचे हुए थे। उनके साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा और महिमा मकवाना भी थे। सभी यहां पर निर्देशक महेश मांजरेकर की फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' का प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। सेट पर मौजूद सभी कलाकार पूरे समय खिलखिलाकर हंसते दिखे।

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो में सलमान खान और आयुष शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
होस्ट कपिल शर्मा के साथ चर्चा करते हुए शूटिंग के दौरान सलमान खान, आयुष, महिमा और महेश मांजरेकर ने फिल्म के बारे में तमाम दिलचस्प बातें बताईं और अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ मजेदार राज भी खोले। इतना ही नहीं, इस शो के कलाकार कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुदेश लहरी अपने मजेदार कारनामों से इस शो में मनोरंजन का खूब तड़का लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

सलमान खान, अर्चना पूरन सिंह, आयुष शर्मा, महिमा मकवाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान सलमान खान अपनी ही कंपनी की बनाई साइकिल पर सवार होकर सेट पर आए और अपने फिटनेस शेड्यूल के बारे में खूब बातें की। इसके अलावा सलमान खान ने यह भी बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में क्या किया और कैसे उनकी आगामी फिल्म उन्हें रूस ले गई! होस्ट कपिल शर्मा ने भी 'पोस्ट का पोस्टमार्टम' से कुछ कमेंट्स पढ़कर सभी मेहमानों को खूब हंसाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें