फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आए रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, फूट-फूटकर रोते दिखाई दिए साजिद खान

Sat, 24 Dec 2022 12:27 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के शुक्रवार का वार में अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी मराठी फिल्म 'वेड' का प्रमोशन करने पहुंचे। जिसके बाद साजिद खान उन्हें देखकर इतने भावुक हो गए कि वह रितेश के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे।
विज्ञापन
जेनेलिया और रितेश को बिग बॉस में देखकर भावुक हुए साजिद खान - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 16' में भी सभी प्रतिभागी अपने जबरदस्त लड़ाई झगड़ों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार का वार में सलमान खान मनोरंजन को दोगुना कर देते हैं। फिलहाल इस बार के शुक्रवार का वार में बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बिग बॉस के घर में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभी घरवालों के साथ जमकर मस्ती की तो वहीं साजिद खान फूट-फूटकर रोते नजर आए।

विज्ञापन

 

Vivek Oberoi: कॉलेज के दिनों में विवेक ओबेरॉय ने की थी करीना की मदद, हैरान रह गई थीं एक्ट्रेस

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी आगामी मराठी फिल्म 'वेड' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। दोनों को घर में देखकर सभी कंटेस्टेंट खुशी से झूम उठे, वहीं साजिद खान रितेश को देखते ही बेहद भावुक हो गए और उनके गले लगते ही फूट-फूट कर रोने लगे। इस दौरान साजिद को कहते सुना जा सकता है कि 'बहुत याद आ रही है, बहुत याद आ रही है'।
 

Scam 2003: स्टांप पेपर घोटाले के दोषी तेलगी पर बनी सीरीज पर नहीं लगेगी रोक, मुंबई की अदालत ने खारिज की याचिका

रितेश और जेनेलिया ने बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट का कम्पेटिबिलिटी टेस्ट भी लिया। इसके अलावा उन्होंने घर के एक एक सदस्य को बुलाकर दूसरे किसी ऐसे सदस्य का नाम बताने को कहा जो वेडा हो यानी जिसमें कुछ चीजों को लेकर पागलपंती हो और फिर उस सदस्य को एक कड़वा शॉट पीना था। इसके बाद रितेश और जेनेलिया के साथ सभी प्रतिभागी जमकर डांस करते नजर आए।
 

Jannat Zubair: टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने पूरा किया अपना पहला उमराह, मक्का से साझा की खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन

बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद जेनेलिया और रितेश ने सलमान खान के साथ भी जमकर मस्ती की। इस दौरान अभिनेता रितेश ने उनकी फिल्म 'वेड' में डांस नंबर के लिए सलमान खान का शुक्रिया भी कहा। बता दें कि इस फिल्म से रितेश मराठी सिनेमा में बतौर निर्देशक डेब्यू भी कर रहे हैं। 'वेड' 30 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें