फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: शालीन भनोट और टीना दत्ता में फिर हुई तकरार, अभिनेत्री ने उड़ाया अभिनेता की बॉडी का मजाक

Fri, 23 Dec 2022 12:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 16 के पिछले एपिसोड में टीना दत्ता और शालिन भनोट के बीच एक बार फिर से बहस हो गई। अभिनेत्री ने शालीन पर स्टेरॉयड का उपयोग करने का आरोप लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अभिनेता का मजाक उड़ रहा है। 
विज्ञापन
टीना दत्ता, शालीन भनोट - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीना दत्ता और शालीन भनोट का रिश्ता 'बिग बॉस 16' शुरू होने के बाद से न तो घरवालों समझ आया है और न ही शो देखने वाले दर्शकों को। शो की शुरुआत से ही सभी को उनका एक अजीब सा रिश्ता देखने को मिला है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताते हैं। लेकिन कभी-कभी इनका रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा लगता है, तो कभी दोनों एक-दूसरे के साथ इस तरह लड़ते हैं जैसे जानी दुश्मन हों। जहां हम उन्हें एपिसोड के एक सेगमेंट में एक-दूसरे के साथ हंसते और अच्छा समय बिताते हुए देखते हैं, वहीं दूसरे एपिसोड में वे जोर-जोर से लड़ते नजर आते हैं। बिग बॉस के पिछले   एपिसोड में भी, शालीन और टीना के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। 

विज्ञापन

दोनों अक्सर कैमरे के सामने लड़ते-झगड़ते देखे जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ। शालीन भनोट बिग बॉस के शो के सबसे फिट कंटेस्टेंट में गिने जाते हैं। लेकिन बीते एपिसोड में टीना दत्ता, शालीन की बॉडी का मजाक उड़ाते हुए नजर आई। उन्होंने शालीन की बॉडी पर भी कई सवाल उठाए। टीना शालीन से उनकी बॉडी के बारे में  सवाल करते हुए पूछती हैं कि, 'क्या तुम स्टेरॉयड लेते हो? , इतने सारे सप्लीमेंट लेने के बाद बॉडी बनाने का भला क्या फायदा है। मैने तुम्हारी वो सप्लीमेंट वाली लिस्ट देखी है।' टीना की इस बात पर शालीन चिढ जाते हैं और उन्हें चुप रहने के लिए कहते हैं।
Cirkus Review: बिना चिड़िया का बसेरा है, न तेरा है न मेरा है, रणवीर के लिए खाली कुर्सियों और तंबू का घेरा है

जब टीना ने शालीन की बात नहीं मानी तब वह अभिनेत्री से कहते हैं, 'नेशनल टेलीविजन पर ऐसी बात बोलना सही नहीं है।' फिर टीना सफाई देने लगती हैं और कहती हैं,‘अरे मैं तो मजाक में बोल रही हूं।' लेकिन इस बात पर शालीन उनकी एक नहीं सुनते और वहां से चले जाते हैं। टीना इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस शालीन की बॉडी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
Anchal Singh: ‘ये काली काली आंखें’ की ‘पूर्वा’ को नहीं मिल रहा काम, बोलीं- इंडस्ट्री को 12 साल दिए फिर भी...
विज्ञापन

शालीन से पहले टीना दत्ता और श्रीजिता डे भी भिड़ती नजर आई थीं। जहां टीना दत्ता ने शालीन पर आरोप लगाए हैं, वहीं श्रीजिता डे अभिनेत्री के ऊपर आरोप लगाती दिखी थीं। श्रीजिता ने टीना को 'घर तोड़ने वाली' का टैग दिया था और कहा था कि वह जितना उन्हें जानती है उतना कोई भी नहीं जानता है।
Kaikala Satyanarayana: साउथ के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का निधन, 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें