रुबीना और ज्योतिका ने इस सगाई से जुड़ी और कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं फैंस उनकी सगाई पर शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। रुबीना की बात करें तो छोटे पर्दे पर रुबीना हमेशा संस्कारी बहू और बेटी के किरदार में नजर आईं। हालांकि असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड और बिंदास हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर बिकिनी में भी तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है। रुबीना को अपनी संस्कारी छवि तोड़ने में तब मदद मिली जब उन्होंने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया।
सीरियल की बात करें तो रुबीना ने 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में भी काम किया है। इस शो में उन्होंने एक किन्नर बहू का किरदार निभाया था। आम तौर पर ऐसे चैलेंजिंग रोल करना हर अभिनेत्री के बस की बात नहीं होती है लेकिन रुबीना ने इस किरदार को स्वीकारा और फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई।