धमाकेदार एक्शन, स्टंट और टास्क से भरपूर दर्शकों के पसंदीदा शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की पहली झलक सामने आ गई है। एक्शन से भरपूर इस प्रोमों को शो के होस्ट और बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने हरी झंडी दी है। केप टाउन का खूबसूरत मैदान अब बहुत जल्द युद्ध के मैदान में तब्दील होने वाला है। इस बार शो की थीम डर वर्सेज डेयर का बैटलग्राउंड हैं जहां 13 कंटेस्टेंट अपने अपने डर का सामना करते नजर आएंगे। इस नए सीजन में लार्जर दैन लाइफ वाले डेयरडेविल स्टंट देखने को मिलेंगे जहां कंटेस्टेंट को अपने डर का सामना करना होगा । इस शो के पहले प्रोमो में दिख रहा है रोहित शेट्टी एक जीप में चीता के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और नए सीजन का हिंट देते हुए कहते हैं, 'यहां कदम कदम पर बढ़ेगा डर और डेयर के वारियर्स देंगे उसे कड़ी टक्कर। ये है डर और डेयर का बैटलग्राउंड, वेलकम टू केपटाउन'।
शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट की बात करें को इस बार राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, श्नेता तिवारी, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे। बता दें कि इसमें से कई कंटेस्टेंट बिग बॉस 14 का हिस्सा भी रह चुके हैं। वहीं इस बार फिर ये सारे प्रतियोगी एक दूसरे के डर का भी सामना करते नजर आएंगे। बहुत जल्द ये शो दर्शकों के सामने होगा।