फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बाद अभिनय में वापसी पर क्या बोलीं रिया चक्रवर्ती? वीडियो शेयर कर साझा की दिल की बात

Thu, 05 Feb 2026 06:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती सात साल के बाद अभिनय में वापसी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट में अभिनय को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि वह कौन सा सपना लेकर आई थीं।
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपकमिंग सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से स्क्रीन पर सात साल बाद वापसी कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट के एलान के बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने काम पर लौटने के लंबे सफर के बारे में बताया। उन्होंने पर्दे पर वापसी के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन

 

एक्टिंग में दोबारा आने पर क्या बोली रिया?
हाल ही में रिया ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह तैयार हो रही हैं। एक्टिंग में दोबारा वापसी करने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने आखिरी बार 2019 में 'चेहरे' के लिए शूटिंग की थी। रिया ने कहा, '7 साल। यह सच में बहुत अजीब है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फिर से एक्टिंग करूंगी। यह अविश्वसनीय है क्योंकि यह एक सपने जैसा है। जब मैं 17 साल की थी, तब यह मेरा सपना था। फिर वह सब हुआ। इसके बाद मुझे काम मिलना बंद हो गया। फिर मैं वापस आ गई। हालांकि अब मैं बहुत बदल गई हूं। अब मेरा एक अलग करियर है। अब कई मायनों में यह मायने नहीं रखता। कई मायनों में यह अभी भी पहले से कहीं ज्यादा मायने रखता है।'

रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty
कौन सा सपना लेकर आई थीं रिया?
पोस्ट के कैप्शन में रिया ने लिखा 'सेट पर गए हुए 7 साल हो गए हैं। हालांकि मैं आज भी वही लड़की हूं जो 17 साल की उम्र में एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। मेरा एक हिस्सा आगे बढ़ गया, लेकिन एक हिस्सा वहीं रुका रहा और इंतजार करता रहा। अब मैं यहां हूं, एक बार फिर अपने चैप्टर 2 में।'

बेटे ने दिया एआर रहमान के बयान पर रिएक्शन, क्या पिता से अलग राह पर हैं एआर अमीन?

विज्ञापन

'फैमिली बिजनेस' की स्टारकास्ट
सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में रिया के अलावा विजय वर्मा, अनिल कपूर, ध्रुव सहगल, नेहा धूपिया, राइमा सेन, आकाश खुराना, अपरा मेहता, नंदीश संधू, अनंत नाग, रोहन विनोद मेहरा, टीना देसाई, कंवलजीत सिंह, मधु और इनायत सूद प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सीरीज की अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें