फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दलदल' से पहले भी दम नहीं दिखा सके भूमि पेडनेकर और आदित्य रावल, करियर ग्राफ पर डालें एक नजर

Wed, 04 Feb 2026 04:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhumi Pednekar And Aditya Rawal Career: हाल ही में भूमि पेडनेकर और आदित्य रावल वेब सीरीज 'दलदल' में नजर आए। दर्शकों ने दोनों के काम की कुछ खास तारीफ नहीं की है। ऐसे में आइए उनके करियर ग्राफ पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर, आदित्य रावल - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि पेडनेकर हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई सीरीज 'दलदल' में नजर आईं। दर्शकों को यह सीरीज कुछ खास नहीं लगी। दर्शकों के मुताबिक सीरीज की कहानी पेचीदा है। सीरीज में भूमि पेडनेकर अपनी अदाकारी से कुछ खास प्रभाव नहीं डाल सकीं। सीरीज में आदित्य रावल की भी कहानी दिखाई गई है। उन्होंने सीरीज में एक ड्रग एडिक्ट साजिद का किरदार निभाया है। अपने अभिनय से वह दर्शकों को रिझाने में नाकाम रहे हैं। आइए दोनों के करियर पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर - फोटो : यूट्यूब
भूमि पेडनेकर की पिछली पांच फिल्में
  • भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में कदम रखा। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म काफी कामयाब रही।
  • 2025 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म 12.73 करोड़ रुपये ही कमा सकी।
  • भूमि 2024 में फिल्म 'खेल खेल में' नजर आईं। 100 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 56.78 करोड़ रुपये ही कमा सकी।
  • साल 2024 में भूमि की फिल्म 'भक्षक' ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई लेकिन फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
  • 2023 में भूमि की अदाकारी वाली फिल्म 'द लेडी किलर' रिलीज हुई। 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी।
  • 2023 में ही भूमि, फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आईं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। इसका बजट 45 करोड़ रुपये था। बॉक्स ऑफिस पर इसने 9.64 करोड़ रुपये की कमाई की
Daldal Review: भूमि की बेहतर कोशिश पर कंफ्यूजन के 'दलदल' में फंसे निर्देशक, टीवी के क्राइम शोज इससे बेहतर
 

आदित्य रावल - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा रहा आदित्य रावल का प्रदर्शन?
  • आदित्य रावल ने साल 2012 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म 'फरारी की सवारी' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
  • बतौर लीड एक्टर उन्होंने 2020 में फिल्म 'बमफाड़' में अभिनय किया। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म बहुत अच्छा प्रभाव नहीं डाल सकी।
  • साल 2022 में आदित्य रावल, फिल्म 'फराज' में नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही। इसका बजट 60 करोड़ रुपये था। भारत में इसकी कुल कमाई 15 लाख रुपये रही।
  • आदित्य रावल वेब सीरीज 'तीरंदाज' और 'बंबई मेरी जान' में नजर आए। यह दोनों सीरीज भी कुछ खास नहीं चलीं।
विज्ञापन

भूमि और आदित्य का वर्कफ्रंट
भूमि पेडनेकर के पास अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं है। आदित्य रावल जल्द ही वेब सीरीज 'ब्लैक एंड व्हाइट' में नजर आने वाले हैं। देखना होगा कि उनकी यह सीरीज कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें