रौशनी श्रीवास्तव ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि इंडस्ट्री में रहना उनके लिए काफी मुश्किल था। अपने करियर के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच, ग्रुपिज्म का शिकार होना पड़ा। अभिनेत्री ने कई बार आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का भी सामना किया। रौशनी ने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया। उन्हें शोषण और धमकियों का भी सामना करना पड़ा। आउटसाइडर होने के तौर पर उन्हें ब्लैकमेलिंग का भी सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Bhojpuri: पाखी हेगड़े की आइटम गर्ल बनकर वापसी, बोलीं, पिया पीस दिया जवानी के…
रौशनी श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने आर्थिक तंगी का भी सामना किया। वह डिप्रेशन में भी चली गई थीं। बाद में वह इंडस्ट्री में कई अच्छे लोगों से मिलीं, जिन्होंने अभिनेत्री को अच्छा काम और पैसा दोनों दिए।