शेखर सुमन बिग बॉस में हर हफ्ते अपना एक खास प्रोग्राम लेकर हाजिर होते हैं, जिसमें वह बड़े ही मजाकिया अंदाज से कंटेस्टेंट के साथ रूबरू होते हैं। वहीं, हाल ही में एक फैन ने शेखर सुमन पर शिव ठाकरे को डिमोटिवेट करने का आरोप लगा था, जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया है। दरअसल, एक फैन ने शेखर सुमन को टैग करते हुए लिखा था, 'शिव को डिमोटिवेट करने के लिए अलग से पैसे मिलते हैं क्या??' इस पर शेखर सुमन ने पक्षपाती होने के आरोपों पर नाराजगी व्यक्त की और दावा किया कि उन्होंने शिव ठाकरे सहित सभी कंटेस्टेंट को हमेशा प्रेरित किया है।
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर गूंजेगी किलकारी! ननद ने दिए अभिनेत्री के मां बनने के संकेत
शेखर सुमन ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'कोई बेवकूफ ही ऐसे सोच सकता है। शिव को शो के दौरान बल्कि सभी कंटेस्टेंट को मैंने इतना मोटिवेट किया कि वो बाहर आकर खुद बताएंगे तो अलग से आकर मुझसे माफी मांग लेना। आधा ज्ञान खतरनाक होता है। मैं सिर्फ बीबी का नजरिया अपनी जुबान में पेश करता हूं।' शेखर के इस ट्वीट पर और भी फैन अलग-अलग तरह की अपनी राय रख रहे हैं। कोई शेखर सुमन को सही बता रहा है, तो किसी का कहना है कि वह शिव के साथ ऐसा ही कर रहे हैं।
Aasman Bhardwaj: भारद्वाज परिवार की तीसरी पीढ़ी का आसमान, थर्ड जनरेशन के पांच और निर्देशकों की रोचक कहानियां