सरकार से की कार्रवाई की मांग
जानकारी के मुताबिक, 'अहिल्याबाई' सीरियल निर्माता जैक्सन सेठी के खिलाफ हरियाणा के अलावा राजस्थान में भी कई जगहों पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा, सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री को सीरियल के मेकर्स के खिलाफ एक्शन लेने की बात की है। उन्होंने सरकार को एक पत्र लिखा है। वहीं, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह भी 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' के खिलाफ खड़े हैं। दावा किया जाता है कि विश्वेंद्र सिंह सूरजमल के परिवार से जुड़े हैं।
Jaya Bachchan: परिवार के लिए फिल्मों से ब्रेक को बलिदान का नाम देना जया बच्चन को नहीं पसंद, बोलीं- मैं खुश थी
राज्यपाल का बयान
कई स्थानिय संगठनों ने राज्यपाल कलराज मिश्र से भी धारावाहिक के मेकर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है। वहीं, इस सीरियल में दिखाए गए गलत तथ्य पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी बयान दिया है। उन्होंने अपने एक संबोधन में इस धारावाहिक का जिक्र किया और कहा कि महाराजा सूरजमल ने अपने जीवनकाल में 80 युद्ध लड़े और सभी में जीत हासिल की। महाराजा सूरजमल ने कभी कोई युद्ध नहीं हारा था।