फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजीवनी 3' आने की खबरें झूठी, निर्माताओं ने किया नया शो लाने का फैसला

Sun, 23 Feb 2020 10:58 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Sanjivani - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

टीवी के लोकप्रिय शो संजीवनी के दूसरे सीजन के बंद होने की खबर क्या आई, लोग अलग-अलग भविष्यवाणी करने में जुट गए। अफवाहें हैं कि संजीवनी का दूसरा सीजन किसी नए मोड़ पर आकर खत्म होगा, जहां से इसकी कहानी तीसरे सीजन के साथ फिर से वापस लौटेगी। लेकिन यह सरासर गलत है। शो के निर्माताओं का ऐसा कोई इरादा नहीं है। 

विज्ञापन


टीवी के बड़े निर्माताओं में से एक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने अपने बयान में यह साफ कर दिया है कि संजीवनी का कोई नया सीजन शुरू नहीं होने वाला है। उन्होंने बताया, 'संजीवनी एक चिकित्सा आधारित शो था, और हम एक और इसी जॉनर का शो लाने की तैयारी में हैं। उसकी कहानी पर अभी हम काम कर रहे हैं। प्लेटफॉर्म का भी हमने अभी कोई फैसला नहीं किया है। इसे हम जैसा चाहते हैं, वैसा लिख लेंगे, तभी सारी चीजों का खुलासा करेंगे।'

विज्ञापन

Sanjivani - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
धारावाहिक संजीवनी की शुरुआत बहुत अच्छी रही थी, जिसमें दर्शकों ने शो को भरपूर प्यार दिया। संजीवनी के पहले सीजन से अभिनेता मोहनीश बहल को दूसरे सीजन में भी लिया गया था। दर्शकों में उनकी लोकप्रियता का फायदा शो को भी खूब मिला। जब धीरे-धीरे शो आगे बढ़ा तो लोगों को उसकी कहानी ने बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं किया। और धीरे-धीरे शो के दर्शक कम होते गए।

शो को टीआरपी में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा, जिसका सीधा असर निर्माताओं पर हुआ। उन्होंने शो की कहानी को रुचिकर बनाने के लिए तीन साल की लीप ली। जब इससे भी काम नहीं बना तो निर्माताओं ने इस शो का मोह त्याग दिया, और चैनल ने धारावाहिक का समय बदल दिया। अब यह शो 14 मार्च को अपनी अंतिम सांसें लेगा, इसके बाद इस दिये की लौ हमेशा के लिए बुझ जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें