फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजश्री ने फिर शूट किया दीदी तेरा देवर दीवाना, इन कलाकारों ने धरा सलमान और माधुरी का रूप

Sat, 22 Feb 2020 12:09 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
अनघा भोंसले और अंकित रायजादा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

राजश्री प्रोडक्शन्स को संस्कारी फिल्मों और धारावाहिकों के लिए जाना जाता है। इस कंपनी का एक धारावाहिक 'दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ' इन दिनों टीवी पर खूब लोकप्रियता बटोर रहा है। और, शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए राजश्री ने इस शो में एक ऐसा गाना पेश करने की तैयारी रही है जिसने शरारतों, शोखियों और शादियों के लिए एक नया कीर्तिमान गढ़ा है।

विज्ञापन


धारावाहिक 'दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ' के सेट पर इस बार कुछ अलग ही नजारा दिखा। सेट पर दो कलाकार हू ब हू सलमान खान और माधुरी दीक्षित के सुपर हिट गाने दीदी तेरा देवर दीवाना के गेट अप में नजर आए। धारावाहिक की मुख्य कलाकार जोड़ी में से अनघा भोंसले ने माधुरी दीक्षित का रूप धरा और अंकित रायजादा बने सलमान खान। वही शानदार चमकती साड़ी, वही बेल्ट वाली पैंट और सिर पर बंधा बंडाना। सलमान और माधुरी के इस गाने को पूरा कदम दर कदम नकल करते हुए अनघा और अंकित ने यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिसमें वह काफी हद तक सफल भी रहे।

विज्ञापन

अनघा भोंसले और अंकित रायजादा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान-माधुरी के सुपरहिट गाने पर नाचने का अपना अनुभव साझा करते हुए अनघा कहती हैं, 'यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। माधुरी दीक्षित मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। उनके गाने पर प्रस्तुति देने और उनके जैसे कपड़े पहनने के बाद से मैं सातवें आसमान पर महसूस कर रही हूं। मुझे 30 मिनट के अंदर इस गाने के लिए खुद तैयार करना पड़ा और यह मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। मैंने माधुरी जी के भावों को समझने के लिए इस गाने के वीडियो को कई बार देखा और यह सुनिश्चित किया कि जब मैं गाने की शूटिंग करूं तब ऐसे भी भाव मेरे चेहरे पर आएं।'

अंकित रायजादा इस गाने में सलमान के रूप में नजर आने वाले हैं। वह कहते हैं, 'यह सचमुच मेरे लिए एक अलग तरह का एहसास है क्योंकि 'हम आपके हैं कौन' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इसके अलावा उसी प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करना, वैसे ही कपड़े पहनना और मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा सलमान खान के गाने 'दीदी तेरा देवर' पर डांस करना मेरे लिए अविश्वसनीय था। हालांकि मुझे पता है कि मैं ठीक उनके जैसा नहीं कर सकता, लेकिन मेरी तरफ से यह उनके लिए एक छोटी सी भेंट है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें