फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 15: यूजर ने देवोलीना के इस ट्वीट को सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़ा, तो एक्ट्रेस ने सुनाई खरी खोटी

Thu, 07 Oct 2021 06:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने बेबाक अंदाज से ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए भी नजर आती रहती हैं। देवोलीना 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इसी वजह से वह इस शो से काफी ज्यादा जुड़ी हुई हैं। ऐसे में वह बिग बॉस में हुई घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देती हुई नजर आती हैं। हाल ही में, 'बिग बॉस 15' के घर में प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान जय ने प्रतीक के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद गुस्से में प्रतीक ने बिग बॉस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। 

विज्ञापन


इस पूरी घटना पर देवोलीना ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और एक ट्वीट किया था, जिसे लोगों ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़ दिया, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने उनके ट्वीट को सिद्धार्थ के नाम से जोड़ा है।

ये था देवोलीना का ट्वीट
दरअसल, प्रतीक और जय भानुशाली की लड़ाई के बाद देवोलीना ने ट्वीट कर लिखा था, 'मैं यह नहीं कह रही हूं कि संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अच्छी बात होती है, लेकिन यह एक एक्शन का रिएक्शन होता है। और मुझे हमारे सीजन में भी कुछ ऐसा ही याद है। मां-बाप की गली पर भी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और वह व्यक्ति टॉप 2 में था और हाल फिलहाल में कई लोगों का दिल जीत रहा है।'
विज्ञापन

 

देवोलीना के इस ट्वीट को कई लोगों ने सिद्धार्थ शुक्ला के नाम से जोड़ दिया था। इतना ही नहीं, एक यूजर ने एक्ट्रेस के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा था कि, क्या वह सिदार्ध शुक्ला के बारे में बात कर रही हैं, तुम्हें शर्म आनी चाहिए देवो।' 

देवोलीना ने दिया जवाब
वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स के इस तरह के कमेंट पर अब एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। देवोलीना ने लिखा है, 'आप कौन से स्कूल से निकाले गए हैं? वैसे भी मीडिया के नाम पर क्या बेशर्मी है।' वहीं, अब एक्ट्रेस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

जंगल थीम पर है बिग बॉस 15
इस बार ने बिग बॉस को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर लाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। शो जंगल थीम पर है, जहां घर को दो भागों मे बांटा गया है। वहीं, इस बार शो में कई टॉप टीवी स्टार्स को शामिल किया गया है। शो में जय भानुशाली, करण कुंद्रा, सिम्बा नागपास, तेजस्वी प्रकाश समेत कई स्टार्स शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें