टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘पटियाला बेब्स’ की युवा अभिनेत्री अश्नूर कौर इस शो से बहुत प्रभावित हुई हैं। वह बताती हैं कि इस शो ने उनकी जिंदगी बदल दी है। इस शो ने ही उन्हें सिखाया कि जीवन कैसे अप्रत्याशित मोड़ ले सकता है और हमेशा सबसे बुरे के लिए तैयार रहना चाहिए।
कहानी ने लीप (समयांतराल) लेने के साथ ही युवा अभिनेत्री पर एक बड़ा प्रभाव छोड़ा है। इस अनुभव को साझा करते हुए अश्नूर कहती हैं, ‘इस शो ने मुझे जीवन बदल देने वाला अनुभव दिया है। कहानी में आए मोड़ों ने मुझे सिखाया कि जीवन कितना अप्रत्याशित होता है और सब कुछ मिनटों में बदल सकता है। अपने माता-पिता के तलाक के बाद, उसने अपनी मां को नई पहचान दिलाई और उसकी फिर से शादी करवाई। उसने अपनी मां को फिर से अलग होते हुए देखा और अंत में एक दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मिनी का किरदार बहुत सी चीजों से होकर गुजरा है।‘