'बहू हमारी रजनीकांत' के एक्टर पंकित ठक्कर अपनी पत्नी प्राची से अलग हो गए हैं। खबरों के मुताबिक दोनों पिछले कुछ सालों से अलग-अलग रह रहे थे। इस रिश्ते के टूटने की वजह पंकित और एक्ट्रेस वाहबीज डोराब्जी के बीच की नजदीकियां बताई जा रही हैं।
पंकित ने अपनी पत्नी से अलगाव की खबर को कंफर्म करते हुए कहा है, 'हम पिछले दो सालों से अलग रह रहे थे। हम दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए हैं। फिलहाल हमारा बेटा हमारी प्राथमिकता है और हम नहीं चाहते कि हमारे कारण उसे कोई नुकसान हो।' पंकित और प्राची के अलगाव की खबरों से हर कोई हैरान है। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं।
कहा जा रहा है कि 'बहू हमारी रजनीकांत' सीरियल की शूटिंग के दौरान पंकित और वाहबीज एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं। हालांकि वाहबीज ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू में कहा, 'हम केवल बिजनेस पार्टनर्स हैं। लोग बेवजह बातें बना रहे हैं। मैं खुद काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हूं। क्योंकि मैं लोगों से मिलती-जुलती हूं तो इसका ये मतलब नहीं है कि कोई मुझे किसी के साथ भी लिंक कर देगा। मैं अभी तक विवियन को ही नहीं भुला पाई हूं। मैं उससे बेहद प्यार करती थी और कोई उसे रिप्लेस नहीं कर सकता।' बता दें कि वाहबीज और विवियन डिसेना ने साल 2013 में शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।