फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूली वेड्स: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम आयुष विज ने गर्लफ्रेंड साक्षी कोहली संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें

Wed, 03 Nov 2021 06:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहित का किरदार निभाने वाले आयुष विज ने साक्षी कोहली के साथ सात फेरे लिए। 
विज्ञापन
आयुष विज, साक्षी कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुके अभिनेता आयुष विज ने हाल ही में शादी में कर ली हैं। शो में मोहित का किरदार निभाने वाले आयुष विज ने साक्षी कोहली के साथ सात फेरे लिए। रिपोर्ट के मुताबिक आयुष और साक्षी 31 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। एक्टर की बहन अरिया ने इस शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

सामने आईं तस्वीरों में आयुष विज सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आए। वहीं, उनकी दुल्हनिया साक्षी ने गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हे रही है। वहीं, फैंस भी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इस मौके पर रोहन मेहरा और शाइनी दिक्षित भी नजर आईं।

विज्ञापन

आयुष विज, साक्षी कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष की बहन आरिया अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आरिया ने कैप्शन में लिखा, "आयुष की शादी।" वहीं, शादी के एक वीडियो में आयुष और साक्षी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। जबकि दूसरे वीडियो में दोनों एक-दूसरे को जयमाला पहनाते हुए नजर आए।
 

 

आयुष विज, साक्षी कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आरिया के अलावा खुद आयुष ने भी अपने हमसफर की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। अपनी पत्नी की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "उनके चेहरे पर एक बगीचा है, जहां गुलाब और सफेद लिली खिले हैं।"
 

 

विज्ञापन

आयुष और साक्षी की शादी की तस्वीरों के सामने आते हुए सभी फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। शो में आयुष के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री हिना खान ने भी कपल को बधाई दी। हिना खान ने कमेंट किया, "खूब-खूब सारी बधाइयां। भगवान आप लोगों को हमेशा खुश रखें।" वहीं, उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी पोस्ट पर लिखा, "मुबारकां" एक्टर रोहन मेहरा ने भी कमेंट किया, "शादी में वाकई में बहुत मजा आया, आप लोगों से जल्द ही मुलाकात होगी।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें