बिग स्क्रीन पर भले ही आयुष्मान खुराना 'विक्की डोनर' बन अपना स्पर्म डोनेट
करते नजर आए हों। लेकिन असल जिंदगी में यह कारनामा छोटे पर्दे का एक उभरता
सितारा करने जा रहा है।
जी हां एक टीवी एक्टर मनीष नागदेव अपने एक फैंस की खुशी की खातिर अपना स्पर्म डोनेट करने जा रहे हैं। 26 साल के इस युवा कलाकार को चेन्नई से उसके एक फैन ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए स्पर्म डोनेट करने को कहा।
इस फैन ने बताया कि जल्द ही उसकी शादी होने जा रही है लेकिन वह गंभीर फर्टलिटी प्रॉब्लम से जूझ रहा है। और भविष्य में कभी पिता नहीं बन सकता। फैन ने मनीष से यह भी कहा कि वह उनके लुक और एक्टिंग का कायल है। और उनके जैसा ही बेटा चाहता है।
पहले तो मनीष को यह मजाक लगा और उन्होंने कई बार फैन का इग्नोर किया। लेकिन फैंन की जिद के कारण आखिरकार वह हार गए और उसकी खुशी के लिए स्पर्म डोनेट करने को तैयार हो गए।
उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि मुझे विक्की डोनर न समझा जाए। मनीष जीटीवी पर प्रसारित हुए 'दुल्हन' धारावाहिक में चीनू के किरदार से चर्चा में आए थे।