फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी मेम ने टीवी पर लगाया डांस का देसी तड़का

Tue, 25 Jun 2013 07:44 AM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी मेम ने टीवी पर लगाया डांस का देसी तड़का
विज्ञापन


पिछले हफ्ते कलर्स चैनल के डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में अमेरिकन डांसर लॉरेन गॉटलेब ने कोरियोग्राफर पुनीत के साथ फ्यूजन राउंड में अपने हुनर से स्टेज पर मानो आग ही लगा दी।

अमेरिका से आई लॉरेन ने अपने डांस में दुर्गा देवी का रूप धरा था। लॉरेन के कोरियोग्राफर भी उनकी तारीफ करते थकते नहीं हैं।

खासकर इस बात से लॉरेन ने सबको और भी विस्मित कर दिया कि वे हैं तो नॉन इंडियन, पर सेमीक्लासिकल इंडियन डांस फार्म में उन्होंने क्या पकड़ दिखाई है।

पर लॉरेन के लिए तो ये शुरुआत ही लगती है। वे तो लगता है भारत में जमने के इरादे से आई हैं। उन्होंने इस डांस शो से पहले रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी' में काम किया और फिर 'झलक दिखला जा' में अपने डांस की झलक दिखलाने आ पहुंचीं।
विज्ञापन


लॉरेन का कहना है कि वैसे तो डांस ही उनकी जिंदगी है, लेकिन भारत आकर जैसा डांस उन्होंने किया है, वैसा अनुभव उन्हें लाइफ में कभी नहीं हुआ है।

खासकर स्टेज पर अपने दुर्गा अवतार के बारे में वे अब तक रोमांचित हैं। जूलरी, बेहद भारी मुकुट और साड़ी, इन सबके साथ उन्हें पहली बार इस तरह के डांस फॉर्म को पेश करने का मौका मिला।
विज्ञापन


लॉरेन ने अपनी परफॉर्मेंस को अपने इंडियन फैंस को ही समर्पित किया है। वे पूरी तरह भारतीयता में रच बस गई हैं।

खाने में उन्हें चिकन टिक्का और भिंडी जैसी विशुद्ध भारतीय चीजें बेहद पसंद आने लगी हैं। यहां तक कि हिंदी भाषा भी उनके मुंह पर चढ़ गई है।

वे जब अपने पेरेंट्स से फोन पर बात कर रही होती हैं, तो कभी-कभी हिंदी के शब्द बोल जाती हैं और फिर मुस्कुराकर रह जाती हैं। लॉरेन हिंदी के क्लासेज भी ले रही हैं। यानी लॉरेन हो गई हैं पूरी तरह भारतीय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें