फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 11: कंटेस्टेंट अनुष्का सेन हुईं कोरोना संक्रमित, मेकर्स की बढ़ी चिंता

Thu, 17 Jun 2021 07:43 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'खतरों के खिलाड़ी 11' की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन हुईं कोरोना संक्रमित।
  • केपटाउन में चल रही है शो की शूटिंग
  • अन्य कंटेस्टेंट्स की रिपोर्ट आई निगेटिव।
विज्ञापन
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले अब काफी कम हो रहे हैं लेकिन अभी भी लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में आ गए थे। अब खबर आ रही है कि 'खतरों के खिलाड़ी 11' की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस रियलिटी शो की शूटिंग इन दिनों केप टाउन में चल रही है। शो में सभी सावधानियां बरतने के बाद भी एक्ट्रेस संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का सेन को कोरोना वायरस के लक्षण नहीं है, लेकिन फिर भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्ट्रेस ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। अनुष्का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो के मेकर्स की चिंता काफी बढ़ गई है।
 

अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के बाकि कंटेस्टेंट्स सतर्क हो गए हैं और सभी का टेस्ट करवाया गया था। अच्छी बात ये है कि अनुष्का को छोड़कर बाकी के सभी प्रतियोगियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें, शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अनुष्का सेन शो से एलिमिनेट हो गई हैं। लेकिन इस बात की कोई कंफर्म जानकारी नहीं थी। फिलहाल, कयास लगाए जा रहे हैं कि कोविड होने के बाद अनुष्का को शो से बाहर किया जा सकता है। या फिर उनके ठीक होने के बाद फिर से शूटिंग शुरु की जाएगी। 

बता दें, इस टीवी रियलिटी शो में राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, सना मकबूल, महक चहल, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह इस बार भाग ले रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें