फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 16: केबीसी जूनियर में प्रतियोगी पार्थ ने किया अपने हुनर से हैरान, अमिताभ बच्चन को बताया उनका भविष्य

Thu, 14 Nov 2024 05:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 'केबीसी 16' यानी 'केबीसी जूनियर' टेलीकास्ट हो रहा है। हाल ही में एक प्रतियोगी पार्थ अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठा। उसने अपने हुनर से शो में सबको हैरान कर दिया। पार्थ ने अमिताभ को उनका भविष्य भी बताया। 
 
विज्ञापन
प्रतियोगी पार्थ-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonytvofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन लंबे समय से 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में कई लोग सवालों के सही जवाब देकर और शो जीतकर करोड़पति बने हैं। इसी शो का जूनियर वर्जन भी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आता है। इन दिनों भी 'केबीसी' जूनियर यानी 'केबीसी 16' टेलीकास्ट हो रहा है। इस शो में कई बुद्धिमान बच्चे शामिल हुए हैं। हाल ही में एक प्रतियोगी पार्थ भी 'केबीसी 16' में आए। उन्होंने अपने एक्टिंग के टैलेंट से अमिताभ बच्चन को भी अपना कायल बना लिया। साथ ही अमिताभ बच्चन का हाथ देखकर उनका भविष्य बताया। 

विज्ञापन

पार्थ ने करके दिखाया बहुत अच्छा अभिनय 
सोनीटीवीऑफिशियल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'केबीसी 16' का एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें एक प्रतियोगी पार्थ, अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वह उन्हें अपने अभिनय से रूबरू करा रहे हैं। पार्थ ने अमिताभ को महाकाव्य महाभारत में कृष्ण और अर्जुन के बीच हुए एक संवाद को बोलकर दिखाया। साथ ही उन्होंने परेश रावल की फिल्म 'हेरा फेरी' के किरदार बाबूराय की एक्टिंग भी करके दिखाई। जिस आत्मविश्वास के साथ पार्थ ने अभिनय किया, उसे देखकर अमिताभ बच्चन और शो की ऑडियंस हैरान रह गई। सभी ने पार्थ के लिए खूब तालियां बजाईं। 

हाथ पढ़कर बताई अमिताभ को एक जरूरी बात 
अमिताभ बच्चन ने पार्थ की तारीफ की, तो आगे से पार्थ ने बताया कि वह हाथ पढ़ना भी जानते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन  सीट से उठकर पार्थ के पास आए और बोले हमारा भविष्य बताएं। पार्थ ने अमिताभ बच्चन का हाथ देखकर कहा कि आपकी उम्र के बाद भी आपका करियर स्टेबल रहेगा। साथ ही आपके ऊपर बहुत जिम्मेदारियां रहेगी। इसके बाद पार्थ बोला कि सर बताइए मैंने सही कहा या गलत। इस पर अमिताभ बच्चन बोले, 'बहुत सी बातें हम नहीं बोल सकते ।' इसके बाद अमिताभ सीट पर बैठ गए और पार्थ से गेम के सवाल पूछने लगे। 
विज्ञापन

बाकी बच्चों से मिलकर भी हैरान हुए अमिताभ 
पार्थ के अलावा एक और बच्चे से मिलकर भी अमिताभ काफी हैरान हुए। शो में 15 साल का आर्यन नाम का एक लड़का भी शामिल हुआ। उसने अमिताभ बच्चन को साइंस और स्पेस के प्रति अपने जुनून के बारे में बताया। वह कहता है कि जब चंद्रयान 3 की खबर आई तो स्पेस के बारे में मेरी जिज्ञासा बहुत बढ़ गई। वह कहता है कि उसे एयरोस्पेस इंजीनियर बनना है। आर्यन के सपने के बारे में जानकर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'भारत का भविष्य अच्छे हाथों में है, कारण हमारे सामने बैठा है।' साथ ही बिग बी ने कहा, 'आप 15 साल की उम्र में इसरो की बात कर रहे हैं, मैं उस उम्र में अपना पजामा भी नहीं बांध पाता था।' यह कहकर अमिताभ बच्चन हंसने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें