सोनी टीवी की और से जारी किए गए प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि अनविशा त्यागी हॉट सीट की तरफ बढ़ती हैं और फिर अमिताभ बच्चन के कान में कुछ कहती हैं। अनविशा अमिताभ बच्चन से इस बात को किसी से नहीं कहने के लिए कहती हैं, लेकिन बिग बी कहां रुकने वाले थे उन्होंने सबको बताया कि अनविशा की मम्मी मैथ्स की टीचर हैं लेकिन उन्हें ये सब्जेक्ट बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके बाद अनविशा बिग बी से पूछती हैं कि उनकी ऐसे कोई शरारत है, जो प्रिंसिपल या टीचर ने पकड़ ली हो। बिग बी हैरानी से देख ही रहे होते हैं कि वो कहती हैं आपने मेरी पोल खोली तो अब मैं आपकी पोल खोलूंगी।
Hina Khan: हिना खान को 13 साल बाद मिला प्यार में धोखा? एक्ट्रेस के पोस्ट ने दिया रॉकी संग ब्रेकअप का हिंट