इसके बाद घर में नॉमिनेशन को लेकर बिग बॉस ने एक नए गेम के बारे में घरवालों के बताया। शो को रोचक बनाने के लिए इस बार का नॉमिनेशन टास्क बिलकुल अगल तरीके का रखा गया। नए टास्क के अनुसार इस बार घर के राजा अंकित एक डायन के वश में नजर आए और उन्होंने जिन छह सदस्यों का नाम लिया उन्हें ही बाकी के लोगों को नॉमिनेट करने का अधिकार मिला। अंकित द्वारा प्रियंका, अर्चना, सुंबुल, सौंदर्या, शिव और शालीन का नाम लेने के बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस टास्क के पूरा होने के बाद घर के चार सदस्य टीना, निमृत, सुंबुल और एमसी स्टैन घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।
Bollywood: तस्वीर में दिख रही यह बच्ची है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, एक्टिंग से लाखों दिलों पर करती है राज