दरोगा हप्पू सिंह और उसकी दबंग राजेश (कामना पाठक) अपने बोलती-बंद वाले कॉमिक डायलॉग के लिए जाने जाते हैं। एक दिन राजेश कहती है, ‘‘सुनो, हम क्या मोटे लग रहे हैं?" ‘हप्पू तुरंत ही जवाब देता है, ‘नहीं-नहीं, तुम तो बिलकुल परफेक्ट हो!' राजेश शर्मा जाती है और बड़े ही प्यार से कहती है, ‘‘तो हमको उठाकर किचन तक ले चलो, बहुत भूख लग रही है!" उधर से बहुत ही बेरूखी से जवाब देते हुये हप्पू कहता है, ‘रुको, हम फ्रिज ही उठाकर ले आते हैं।‘' ऐसी नोंकझोंक में ही होती है इनकी प्यार भरी बातें। हप्पू सिंह अक्सर अपनी बीवी राजेश (कामना पाठक) और मां कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) के बीच पिसता रहता है, इसके साथ ही यह घरेलू कॉमेडी आपके ठहाकों का ठिकाना बन जाती है।
अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) की फिसलती जबान हमेशा ही हंसी का कारण बनती रहती है। विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) अपनी भाबी को सही करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते। अनीता भाबी (नेहा पेंडसे) और विभूति को डिनर पर बुलाया जाता है और ऐसे ही एक परिस्थिति में कुछ ऐसी घटना घटती है जो आपको हंसा देगी। अंगूरी भाबी उत्साह के मारे गलती से बोल जाती हैं, ‘थैंक यू, स्मूच!‘‘ विभूति तुरंत ही आगे आता है और बड़े ही भोलेपन से बताता है, ‘भाबीजी स्मूच नहीं, स्मूच तो ये होता है।' वह इसे दिखाने के लिये अपने होंठ से पाउट बनाता है और ठीक उसी समय अनीता भाबी रूखेपन से कहती हैं, ‘हर चीज एक्सप्लेन करने की जरूरत नहीं है विभू। भाबी, यह थैंक यू सो मच होता है।' इस पर अंगूरी अपना वही जाना-पहचाना तकियाकलाम बोलती है, ‘सही पकड़े हैं!'