फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 'ससुराल सिमर का' फेम ज्योत्सना चंदोला ने दिया बेटे को जन्म, रखा ये प्यारा सा नाम

Mon, 28 Jun 2021 04:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ज्योत्सना चंदोला ने दिया बेटे को जन्म।
  • बेटे का प्यारा नाम एक्ट्रेस ने फैंस को बताया।
  • निर्देशक नितेश सिंह से की थी ज्योत्सना चंदोला ने शादी।
विज्ञापन
ज्योत्सना चंदोला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस ज्योत्सना चंदोला ने बेटे को जन्म दिया है। अपने बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस खुशी के मारे फूली नहीं समा रही हैं और उन्होंने अपने बेटे का नाम भी रख दिया है। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने अपने फैंस को नाम के बारे में बता भी दिया है।

विज्ञापन

 

ज्योत्सना चंदोला ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम जोनी रखा है। जो कि उनके और पति के नाम का शॉर्ट फॉर्म है। ज्योत्सना ने बताया कि वह खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। उनके बेटे का जन्म जून में हुआ है और जून में ही उनके पापा का जन्म हुआ था। लेकिन दुख की बात है कि नवंबर 2020 में ज्योत्सना के पिता का निधन हो गया।
 

ज्योत्सना चंदोला अपने पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, 'मैं पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद शांत रहीं और ऐसा लगता है कि उस दौरान मुझे पापा गाइड कर रहे थे। पापा मुझे हिम्मत दे रहे थे। मुझे ऐसा लगता है जैसे वह हमारी जिंदगी में वापस आ गए हों।' बता दें, ज्योत्सना ने साल 2015 में निर्देशक नितेश सिंह से शादी की थी।

साल 2020 में एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया था, वो ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे। पिता के जाने के बाद ज्योत्सना डिप्रेशन में चली गई थीं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था। ज्योत्सना ने बताया था कि, 'मेरे लिए कई रातें बिना सोए निकलीं। मैं अचानक बीच रात में उठ जाती थी और रोने लगती थी। मुझे घुटन महसूस होती थी। मैं कितनी बार अपनी बिल्डिंग की लिफ्ट के पास दौड़कर जाती थी और फिर वहीं रुक जाती थी। मुझे घबराहट होने लगी, मैं डिप्रेशन में चली गई। मेरे लिए सबसे दुखी होने चीज क्या थी कि मैं अपने बेबी को देखने वाली हूं, लेकिन पापा इस दुनिया में नहीं रहे। पापा को मैंने प्रेग्नेंसी की न्यूज उनके जाने के तीन दिन पहले ही दी थी।'
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो ज्योत्सना अब तक कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने धारावाहिक कसक से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने भागोवाली, मिस, कौशिक की पांच बहुएं, ससुराल सिमर का और जोधा अकबर में भी काम किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें