फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 'इंडियन आइडल 11' के शीर्ष पांच प्रतियोगी, जल्द घोषित होगा विजेता

Tue, 18 Feb 2020 10:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Indian Idol 11 Top 5 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

देश के युवा गायकों को पहचान देना वाला सिंगिंग टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का 11वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चला है। जैसे-जैसे 11वें सीजन का फिनाले करीब आ रहा है, वैसे ही अब दर्शकों के बीच इस बात की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि इन बार शो के फाइनलिस्ट कौन होंगे, और कौन होगा इस बार का विजेता? इस शो में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले हर प्रतियोगी का हमेशा भला हुआ है, चाहे वो कोई विजेता हो, या कोई उपविजेता।

विज्ञापन


 

Indian Idol 11 Top 5 contestant - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इस वीकेंड में इंडियन आइडल के शीर्ष पांच प्रतियोगी सीजन 11 की ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेगे। ये पांच प्रतियोगी हैं; नुसरत साहब की रूह के नाम से भी अपनी पहचान बनाने वाले भटिंडा के सनी हिन्दुस्तानी, लातूर से आए इंडियन आइडल के पावरहाउस रोहित राऊत, इकलौती महिला कंटेस्टेट कोलकाता की अंकोना मुखर्जी, अमृतसर का पंजाबी मुंडा रिधम कल्याण और  इंडियन आइडल 11 के बाबूजी, अदरिज घोष।

 
विज्ञापन

Indian Idol Top 5 Contestant - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
अभी तो इन प्रतियोगियों का सफर बाकी है, लेकिन इनकी किस्मत तो पहले से ही चमक चुकी है। इनकी गायिकी से मंत्रमुग्ध होकर शो पर आए मेहमानों और इस शो को जज कर रहे महान कलाकारों ने पहले से ही अपने हिसाब से इन प्रतियोगियों को काम ऑफर कर दिए हैं। उनमें से इस शो के जज हिमेश रेशमिया सबसे आगे रहे। 

'बिग बॉस 13' खत्म होने के तीन दिन बाद सिद्धार्थ शुक्ला को देख रो पड़ीं शहनाज, इस तरह लगाया गले
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें