फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला जादू कर रही हूं मैं: वृंदा दावड़ा

Mon, 16 Sep 2013 08:12 AM IST
रमा शर्मा/फीचर डेस्क, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारा वन पर नए हॉरर शो हांटेड नाइट्सज् में वी चैनल के शो दिल दोस्ती और डांसज् में दिख चुकीं वृंदा दावड़ा विशाखा की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। वृंदा से किए कुछ सवाल :
विज्ञापन


हॉरर शो में काम करने के लिए हां क्यों की?

दरअसल मेरे लिए यह ऑफर कैरेक्टर से ज्यादा एक्टिंग को लेकर महत्वपूर्ण है। विशाखा के कैरेक्टर में जो शेड्स हैं, वह एक कलाकार के लिहाज से बेहतरीन कहे जा सकते हैं।

विशाखा का किरदार क्या है और आने वाले समय में उसमें कितना परिवर्तन होगा?

विशाखा दरअसल अपने प्रेमी को पाने के लिए काले जादू का भी इस्तेमाल करती है। ऐसे में आने वाले समय में उसके किरदार में जो बदलाव आएगा, उससे दर्शकों को मजा ही आएगा।
विज्ञापन


आपने एक्टिंग को कैरियर चुना। पहले से ही योजना थी या अचानक हो गया?

बीकॉम के कैरियर में आगे की सोच रही थी कि एक फ्रेंड ने ऑडिशन में ट्राई करने का प्रस्ताव दिया। मैंने भी झट से हां कर दी। पहली बार जब मेरे हाथ में स्क्रिप्ट पकड़ा दी गई, तो मुझे काफी डर लगा था।
विज्ञापन


विशाखा का किरदार नकारात्मक है, ऐसे में आपके लिए कितनी चुनौतियां हैं?

विशाखा निगेटिव तो है, पर यह किरदार बहुत प्यारा भी है। नकारात्मक हो या सकारात्मक, कलाकार के लिए किरदार में डूब जाना ही बेहतर होता है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें