पिछले हफ्ते से दुनियाभर में मुख्यता सिर्फ और सिर्फ एक चीज की चर्चा है और वह इस्राइल और फालस्तीन के बीच छिड़ी जंग है। हमास द्वारा इस्राइल पर एक साथ दागे गए 5000 रॉकेट्स ने सभी का दिल दहला दिया है। ज्यादातर सभी देश इस संकट की घड़ी में इस्राइल का साथ दे रहे हैं और अपनों को खोने वाले लोगों के लिए दुआएं मांग रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स भी इस्राइल-फालस्तीन के बीच छिड़ी इस जंग पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। जहां बी-टाउन से बहुत से सितारे युद्ध पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं, वहीं अब हाल ही में एक इंटरव्यू में टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने भी इस पर दुख जताया है।
हिना खान ने जताया दुख
अभिनेत्री हिना खान हाल ही में तब विवादों में घिर गई थीं, जब उन्होंने इस्राइल और फलस्तीन के बीच चल रहे युद्ध पर अपनी राय देने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, हाल ही में इंडिया टुडे के साथ हुई एक बातचीत में हिना खान ने अपना रुख साफ करते हुए बताया कि आखिर उनके कहने का आशय क्या था। हिना खान ने कहा, 'मैंने अभी-अभी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और मैं एक बात कहना चाहूंगी- यह बेहद दुखद है कि हमने दोनों तरफ से निर्दोष लोगों की जान गंवाई। यह बेहद दुखद है, मुझे इसी बात का दुख है कि उनके जिंदगियां युद्ध का मैदान बन गई हैं।'
Aaliya Qureshi: थाईलैंड के मॉल में हुई गोलीबारी में बाल-बाल बची थीं आलिया कुरैशी, फैंस संग साझा किया अनुभव
निर्दोषों को न गंवानी पड़े जान
बता दें, हिना खान ने पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर एक ऐसी दुनिया की आशा की थी जहां इंसान सभी मतभेदों से ऊपर उठ सकें और निर्दोष जीवन का बलिदान न दें। हालांकि, इंटरनेट पर उनकी राय पर सवाल उठाया गया था। बहुत सारे लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल किया था। हिना ने खुद को अपनी राय रखने से नहीं रोका और ट्वीट को एक लंबा नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि वह फलस्तीन और इस्राइल के इतिहास से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और उन्होंने केवल अपने विचार व्यक्त किए हैं।
हिना खान का वर्कफ्रंट
हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूर है। लेकिन उन्हें हाल ही में लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन शोस्टॉपर के रूप में देखा गया था। हिना की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' 6 अक्तूबर को अमेरिका में रिलीज हुई थी। यही फिल्म इस साल के अंत में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Animal: इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर, निर्माताओं ने बनाई यह खास योजना