फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: ट्रोल्स को हिना खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- मैं कोई संत नहीं हूं

Sat, 25 Mar 2023 06:47 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने रमजान के पाक महीने में मक्का मदीना में उमराह परफॉर्म किया है। इस बीच उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, जिसपर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है।
 
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस रमजान के पाक महीने में उमराह करने के लिए सउदी अरब के मक्का मदीना गई हुईं हैं। एक्ट्रेस ने अपने पहले उमराह की तस्वीरों और वीडियो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था, जिसके बाद वह धार्मिक पोस्ट की वजह से यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे है। इस बीच हिना  ने उमराह की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए ट्रोल्स पर अपना जबरदस्त रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

हिना खान - फोटो : hina khan instagram

हिना ने शेयर की उमराह की नई तस्वीरें
शेयर की गई इन तस्वीरों में हिना सउदी अरब के पाक धार्मिक स्थल मक्का मदीना में उमराह करती नजर आ रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए हिना ने शानदार कैप्शन लिखा है।अपनी पहली उमराह जर्नी को बताते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि सबको पता है कि भगवान महान हैं पवित्र इरादे और एक विनम्र इच्छा को भगवान के घर में कभी भी खारिज नहीं किया जा सकता और उन सभी लोगों के लिए जो मुझे जज कर रहे हैं।

हिना खान - फोटो : social media

यूजर्स को दी नसीहत
इसके साथ ही उन्होंने नसीहत देते हुए लिखा है कि मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैं कोई संत नहीं हूं, लेकिन मैं वास्तव में नीयत, दया और अच्छे कर्मों में विश्वास रखती हूं। बाकी आप सब को अपने कर्म का खुद ऊपर जाकर जवाब देना है,प्यार फैलाओ।हिना खान ने इससे पहले अपने उमराह की कई तस्वीरों इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

 

विज्ञापन

हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan

शूटिंग के दौरान रखती हैं रोजा
हिना खान ने बताया है कि यह उनका पहला उमराह है। एक्ट्रेस अपनी मां और भाई के साथ मक्का मदीना गई हैं। बता दें कि हिना उन चुनिंदा टीवी एक्ट्रेस में शुमार हैं, जो शूटिंग के दौरान भी रोजा रखती हैं।
 



यह भी पढ़ें-  Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोलीं- काश वह मुझे एक बार...

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें