हिना ने शेयर की उमराह की नई तस्वीरें
शेयर की गई इन तस्वीरों में हिना सउदी अरब के पाक धार्मिक स्थल मक्का मदीना में उमराह करती नजर आ रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए हिना ने शानदार कैप्शन लिखा है।अपनी पहली उमराह जर्नी को बताते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि सबको पता है कि भगवान महान हैं पवित्र इरादे और एक विनम्र इच्छा को भगवान के घर में कभी भी खारिज नहीं किया जा सकता और उन सभी लोगों के लिए जो मुझे जज कर रहे हैं।
यूजर्स को दी नसीहत
इसके साथ ही उन्होंने नसीहत देते हुए लिखा है कि मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैं कोई संत नहीं हूं, लेकिन मैं वास्तव में नीयत, दया और अच्छे कर्मों में विश्वास रखती हूं। बाकी आप सब को अपने कर्म का खुद ऊपर जाकर जवाब देना है,प्यार फैलाओ।हिना खान ने इससे पहले अपने उमराह की कई तस्वीरों इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
शूटिंग के दौरान रखती हैं रोजा
हिना खान ने बताया है कि यह उनका पहला उमराह है। एक्ट्रेस अपनी मां और भाई के साथ मक्का मदीना गई हैं। बता दें कि हिना उन चुनिंदा टीवी एक्ट्रेस में शुमार हैं, जो शूटिंग के दौरान भी रोजा रखती हैं।
यह भी पढ़ें- Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोलीं- काश वह मुझे एक बार...