फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: 'तुम मेरे लिए जिंदगी हो मेरी जान', हिना खान के जन्मदिन पर पति रॉकी का प्यार भरा पोस्ट

Thu, 02 Oct 2025 12:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rocky Jaiswal Emotional Note On Hina Happy Birthday: आज टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। यह शादी के बाद हिना का पहला जन्मदिन है। इस खास दिन पर हिना के पति रॉकी जायसवाल ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर की है।
विज्ञापन
हिना खान और रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rockyj1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान आज 2 अक्तूबर को शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। उनके पति रॉकी जायसवाल ने इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा, जो लोगों का दिल जीत रहा है।
विज्ञापन

रॉकी ने शेयर कीं हिना की खास तस्वीरें
आज हिना के 38वें जन्मदिन पर रॉकी ने इंस्टाग्राम पर अपनी और हिना की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। कई तस्वीरों में हिना और रॉकी की प्यार भरी केमिस्ट्री दिखाई दी, जैसे न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक-दूसरे को किस करते हुए, मिस्र के पिरामिडों के सामने खुशी से उछलते हुए, और सूर्यास्त के समय गले लगते हुए। ये तस्वीरें उनके रिश्ते की खूबसूरती बयान करती हैं।



 

हिना के लिए रॉकी का पोस्ट
रॉकी ने आज इंस्टाग्राम पर हिना के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे खुशी, प्यार, सम्मान और शांति का असली मतलब तब समझ आया, जब तुम मेरी जिंदगी में आईं। तुम मेरे लिए सब कुछ हो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, मेरी प्यारी पत्नी। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'

यह भी पढ़ें: Saira Banu: 'विश्वास नहीं तो शुद्धतम प्रेम क्या है?', सायरा बानो ने सगाई की सालगिरह पर किया दिलीप कुमार को याद
 

हिना और रॉकी की प्रेम कहानी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिना और रॉकी की प्रेम कहानी की शुरुआत टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर शुरू हुई, जहां हिना ने अक्षरा का किरदार निभाया और रॉकी लाइन प्रोड्यूसर थे। दोनों ने लगभग 10 साल तक डेट किया और इस साल जून में शादी की। शादी रॉकी के घर की छत पर साधारण तरीके से हुई, जिसमें हिना मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए पेस्टल लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं।
 
विज्ञापन

हिना और रॉकी का वर्कफ्रंट
हिना और रॉकी अब रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में साथ नजर आ रहे हैं, जहां उनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। हिना ने रॉकी को अपने सबसे मुश्किल समय में, खासकर कैंसर के दौरान, अपनी ताकत बताया। हिना कहती हैं कि रॉकी उनके लिए 'जिब्राल्टर की चट्टान' की तरह मजबूती से खड़े रहे।

यह भी पढ़ें: Happy Dussehra: प्रियंका चोपड़ा-अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने फैंस को दीं 'दशहरा' की शुभकामनाएं, लिखी दिल की बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें