मेहंदी की रस्म
वीडियो में शीतल के हाथों और पैरों पर खूबसूरत मेहंदी लगी दिख रही है। इस दौरान शिवांगी भी अपनी बहन की मेहंदी सेरेमनी में ढोल बजाकर और नाचकर खूब मस्ती करती नजर आईं। शिवांगी के हाथों पर भी मेहंदी लगी है, जिसे उन्होंने जमकर फ्लॉन्ट किया। पूरे परिवार ने इस रस्म को बहुत एंजॉय किया।
शिवांगी का पोस्ट
शिवांगी जोशी ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी बहन शीतल की मेहंदी सेरेमनी की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इन शानदार तस्वीरों के साथ शिवांगी ने कैप्शन में लिखा, 'मेहंदी से भरे हाथ, प्यार से भरे दिल।' वहीं, एक वीडियो में शीतल के भाई उन्हें गोद में उठाए दिखे। दोनों बहनें भी साथ में खूब पोज देती नजर आईं। शीतल की सगाई 5 जून 2025 को हुई थी। उनकी शादी देहरादून में हो रही है, जहां शिवांगी भी पहुंच चुकी हैं और जमकर धमाल मचा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Avika Gor Wedding: नेशनल टेलीविजन पर 'बालिक वधू' फेम अविका गौर ने रचाई शादी, मीडिया के सामने जमकर नाचा कपल
शिवांगी जोशी का करियर
शिवांगी जोशी को टीवी शो जैसे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बेगूसराय', 'बरसातें - मौसम प्यार का', 'बड़े अच्छे लगते हैं 4', और 'बेकाबू' में देखा गया है। वह रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी नजर आईं। इसके अलावा, उन्होंने म्यूजिक वीडियो में काम किया है और अब वह जल्द ही ओटीटी पर नजर आएंगी।