एक्टर राम कपूर कमेडी करते हैं तो हंसा-हंसाकर पागल कर देते हैं और जब सेंसटिव भूमिका में होते हैं तो आंखों में आंसू ला देते हैं। हाल फिलहाल उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं सीरिलय में साक्षी तंवर के साथ देखा गया। इसमें उन्होंने लेट मैरिज कपल का रोल निभाया था, मेरे डैड की मारुति में पिता के रोल में तो वह छा गए थे। और तो और राखी सावंत के भाई बन इन्होंने उनका स्वयंवर तक करवा डाला था।
विज्ञापन
2 of 6
राम कपूर
एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके राम कपूर के सारे सीरियल और फिल्मों के बारे में गिनाने की जरूरत नहीं है। इन सबके अलावा कई ऐसी खूबियां हैं जिन्हें उनके फैंस नहीं जानते होंगे। ये तय है कि अपने पसंदीदा एक्टर की ये खूबियां जानकर फैंस उनके और दीवाने हो जाएंगे
धूम सीरीज के बाकइर से कम नहीं राम
कम ही लोग जानते होंगे कि राम कपूर बेहद अच्छे बाइकर हैं। बाइक के लिए इनका जुनून इनके करीबी लोगों को अच्छे से पता है। हार्ले डेविडस पर सवार हो ये जो जो स्टंट लगाते हैं देखने वालों के पसीने छूट जाते हैं। धूम-4 अगर बनाने का इरादा हो डायरेक्टर साहेब तो जरा इस बात पर ध्यान दें।
Went riding to lonavala at 6am this morning... after ages, had breakfast at dukes and came back, what an awesome ride
A post shared by Ram Kapoor (@officialramkapoor) on Apr 5, 2015 at 3:28am PDT
विज्ञापन
3 of 6
राम कपूर
पर्दे में ही नहीं, असल में भी हैं क्यूट और सेंसटिव डैड
मेरे डैड की मारुति में राम कपूर ने एक डैड का किरदार निभाया है। जो अपने बेटे से परेशान हैं। भाई बेटा भी तो गजब का था। खैर आखिरी बेटे की सारी गलतियां भूल जिस तरह राम उसे गले लगाते हैं..आंसू खुद ब खुद आंखों से ढलक जाते हैं। मगर असल जिंदगी में तो ये सुपर डैड साबित हुए। बेटी के एक बार मना करने पर सिगरेट को कह दिया बाय बाय। दरअसल राम चेन स्मोकर थे। दिन में 30-40 सिगरेट पीना तो आम बात थी। लेकिन बेटी ने जब एतराज किया तो पापा राम ने एक दिन में ही इस बुरी आदत को छोड़ दिया।
4 of 6
राम कपूर
राम के ‘किस’ का किस्सा भी हुआ था फेमस
बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में साक्षी तंवर और उनके बीच प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ता है। लगातार लड़ता झगड़ता ये कपल आखिरकार प्यार कर बैठता है। पर ये क्या राम ने इतना बड़ा वाला किस करके सबके होश उड़ा दिए। टीवी की दुनिया में
उस समय तक खुल्लमखुल्ला स्मूच का ये पहला सीन था। टीवी पर किस करने वाले पहले एक्टर हैं राम।
विज्ञापन
5 of 6
राम कपूर
कभी नहीं देखते टीवी
टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाले राम कपूर खुद कभी टीवी नहीं देखते। उनका कहना है कि टीवी देखने से ज्यादा अच्छा होता है परिवार के साथ समय बिताना।
राम कपूर और गौतमी की मुलाकात घर एक मंदिक के सेट पर हुई थी। सीरियल में गौतमी ने राम की शाली का रोल निभाया था। बाद में इनकी शादी भी होती है। लेकिन ये शादी रील से रियल लाइफ में बदल जाएगी। ये किसी को पता नहीं था। स्वाभाव से राम और गौतमी बिल्कुल अलग हैं। राम मस्तमौला, सबसे खुलकर बात करने वाले तो गौतमी बिल्कुल रिजर्व और सबकुछ सोच समझकर करने वाली हैं।