बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्वामी ओम बेस्ट एंटरटेनर बनने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। वो हमेशा गलत कारणों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने फिर से बिग बॉस के घर में एक शर्मनाक काम किया है।
विज्ञापन
BIgg Boss: घर में स्वामी ओम ने लोपामुद्रा को गलत तरह से छुआ और फिर बोले...
2 of 6
घर की सदस्य और मॉडल लोपामुद्रा ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। लोपा एक शॉर्ट ड्रेस पहने हुए थीं जिसे स्वामी ओम ने ऊपर उठा दिया। लोपा का कहना है कि स्वामी ओम ने उन्हें गलत तरह से छुआ।
विज्ञापन
BIgg Boss: घर में स्वामी ओम ने लोपामुद्रा को गलत तरह से छुआ और फिर बोले...
3 of 6
इसको लेकर लोपा काफी भड़क गईं। लेकिन स्वामी ने अपनी गलती नहीं मानी। यह पूरा मामला 'बिग बॉस' के इस हफ्ते के लग्जरी बजट और कैप्टेंसी टास्क 'बीबी हॉस्टल' के दौरान हुआ। इस दौरान स्वामी ने कंटेस्टेंट्स के साथ फिजिकल होने और 'बिग बॉस' की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।
BIgg Boss: घर में स्वामी ओम ने लोपामुद्रा को गलत तरह से छुआ और फिर बोले...
4 of 6
इस पर बिगबॉस जमकर नाराज हुए। उन्होंने स्वामी ओम को चेतावनी दी कि आगे से अगर उनका व्यवहार गलत पाया गया तो वे घर से बाहर कर दिए जाएंगे। लेकिन इस चेतावनी का स्वामी ओम पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
BIgg Boss: घर में स्वामी ओम ने लोपामुद्रा को गलत तरह से छुआ और फिर बोले...
5 of 6
स्वामी ओम इस दौरान घर में ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का रोल कर रहे रोहन मेहरा और लोपामुद्रा राउत के लवलेटर देखने की कोशिश कर रहे थे। तभी उन्होंने लोपा की ड्रेस खींची। स्वामी की हरकत के बाद गौरव चोपड़ा ने लोपा के लिए स्टैंड लिया।
BIgg Boss: घर में स्वामी ओम ने लोपामुद्रा को गलत तरह से छुआ और फिर बोले...
6 of 6
जब घरवालों ने लोपा के पक्ष में स्वामी का विरोध किया तो वो चिल्लाने लगे। उन्होंने अपनी गलती मानने के बजाय लोपा पर ही आरोप मढ़ दिया। स्वामी ने कहा कि लोपा खुद उनसे चिपक रही थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लोपा को इतनी छोटी ड्रेस नहीं पहननी चाहिए।