एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' शो को अलविदा कह दिया है। इस बीच उनके को-स्टार और रियल लाइफ पति नील भट्ट का उनके इस फैसले पर रिएक्शन सामने आया है।
टीवी के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' पत्रलेखा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री ने खुद इस बात की घोषणा की थी कि अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं। इस बीच उनके को-स्टार और रियल लाइफ पति नील भट्ट का उनके इस फैसले पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
पत्नी ऐश्वर्या के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
नील ने पत्नी ऐश्वर्या संग एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हम दोनों ने गुम है किसी के प्यार में का फर्स्ट शॉट मिलकर दिया था। शुरुआत में हमें नहीं पता था कि ये हमें 'हम' देगा। इसमें कोई छिपाने वाली बात नहीं है कि मैं तुम्हें काम करते हुए मिस करूंगा, लेकिन मैं खुश हूं और तुम्हारे आने वाले भविष्य के बारे में सोचता हूं। मेरी फीलिंग्स अभी मैं खुलकर शेयर नहीं कर पा रहा हूं, गॉड ब्लेस यू माय लव बस वो ही करो जिसमें तुम सबसे अच्छी हो एंटरटेन। मेरे फन का लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन हो तुम। मेरी हंसी मेरा प्यार हो तुम ऐश्वर्या शर्मा।'
ऐश्वर्या ने पति के पोस्ट पर लुटाया प्यार
इसके बाद ऐश्वर्या शर्मा ने उनके इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ''ऑव बार बार मुझे इमोशनल मत करो। सिर्फ तुम्हारी वजह से ही मैं इमोशनल हुए जा रही हूं। तुम रो रहे हो तो मुझे भी रोना आ रहा है। इस शो में सबसे खूबसूरत चीज जो मेरे साथ हुई वो तुम हो माय लव।''