फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसान: ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की अभिनेत्री तरला जोशी का निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Mon, 07 Jun 2021 12:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की अभिनेत्री तरला जोशी का निधन
  • उन्होंने बीते रविवार को अंतिम सांस ली
  • तरला जोशी को साराभाई वर्सेज साराभाई और बंदिनी जैसे शोज के लिए जाना जाता है
विज्ञापन
तरला जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ समेत कई सीरियल्स में काम कर चुकीं टीवी अभिनेत्री तरला जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने बीते रविवार को अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


अभिनेत्री निया शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। निया ने तरला जोशी के साथ  ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ सीरियल में काम किया था। निया ने अभिनेत्री की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘RIP बड़ी बीजी आप याद आएंगी। तरला जी आप हमेशा बड़ी बीजी रहेंगी।' 

बता दें, अभिनेत्री तरला ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' में बड़ी बीजी का किरदार निभाया था। ये शो काफी हिट हुआ था। तरला जोशी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। टीवी सेलेब्स ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तरला जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम
तरला जोशी को साराभाई वर्सेज साराभाई और बंदिनी जैसे शोज के लिए जाना जाता है। बंदिनी में वो वसुधा बेन के किरदार में थीं तो वहीं साराभाई वर्सेज साराभाई में वो इंद्रवदन की मां के किरदार में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें