फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: 'डांस इंडिया डांस' के दूसरे रनरअप बिकी दास सड़क हादसे में हुए घायल, रोजी-रोटी के लिए कर रहे थे ये काम

Sun, 06 Jun 2021 05:09 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिकी दास - फोटो : Instagram
विज्ञापन

ज़ीटीवी पर प्रसारित होने वाले शो डांस इंडिया डांस के प्रतियोगी बिकी दास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। बिकी ने साल 2014 में डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया था और वह शो के फाइनल तक पहुंच कर दूसरे रनर-अप बनें थे। सीज़न की ट्रॉफी श्याम यादव ने जीती थी। इसके बाद बिकी ने कई आयोजनों पर अपना डांस प्रदर्शन किया और कुछ समय तक डांस गुरु के रूप में काम भी किया, परंतु कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लग गया और बिकी को फिल्म जगत में काम मिलना बंद हो गया। लेकिन उन्हें अपने परिवार और पत्नी को संभालना था, जिसके बाद वो अपने घर कोलकाता लौट गए और अपना घर चलाने और रोज़ी रोटी कमाने के लिए उन्होंने फूड डिलीवरी बॉय का काम शुरू कर दिया। 

विज्ञापन




खबर के मुताबिक, जब बिकी अपने स्कूटर पर जा रहे थे उसी समय एक बाइक ने सामने से आते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे बिकी के स्कूटर का बैलेंस बिगड़ गया। इस दुर्घटना में उनकी कई हड्डियां टूट गई और उन्हें काफी चोटे आईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद बिकी की पत्नी ने पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

वैसे सिर्फ बिकी ही नहीं बल्कि कई ऐसे कलाकार, नृत्यकार और फ़िल्म जगत से जुड़े लोग हैं, जिन्हें लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। कई सितारों के काम बंद हो गए। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से सभी व्यवसायों पर गहरा प्रभाव पड़ा। सभी के काम ठप हो गए। मनोरंजन की दुनिया पर भी इसका गहरा असर देखने को मिला।
विज्ञापन


फिल्म जगत से कई लोगों के घरों की रोजी रोटी चलती है, ऐसे में सिनेमा और शूटिंग बंद होने की वजह से लोगों को मजबूरी में अपने सपनों की नगरी मुंबई को छोड़कर घर लौटना पड़ा और अपने परिवार का पोषण करने के लिए उन्हें दूसरे काम करने पड़े। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां कई सितारों ने सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की वजह से होने वाली उनकी परेशानियों के बारे में बताया और इस वजह से उन्हें किस तरह आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है इस पर अपना दर्द बयां किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें