एक्टिंग की दुनिया से जुड़े लोगों में शायद ही कोई होगा जो बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहता होगा। हाल ही में एक खबर आई है कि स्टार प्लस के फेमस टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ की अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी ने सलमान के ऑफर को ठुकरा दिया है।
पढ़ें- पहलाज निहलानी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बोल्ड लुक में नजर आईं राय लक्ष्मी
दरअसल कहा जा रहा था कि टीवी की ये फेवरेट ऑनस्क्रीन बहू देवोलिना जल्द ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि अपने एक बयान में देवोलिना ने ये साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है।
उन्होंने बताया कि उन्हें टीवी के इस विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा बनने का ऑफर दिया गया था, लेकिन फिलहाल वो इससे नहीं जुड़ सकती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करना चाहती हूं, लेकिन फिलहाल मैं ‘बिग बॉस’नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि इस शो के लिए उनके नाम पर विचार करने के लिए वो चैनल और प्रोडक्शन हाउस का सम्मान करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि वो हमेशा से डांस से जुड़े शो करना चाहती हैं।