फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चंद्र नंदिनी' के सेट पर घायल हुआ ये एक्टर, जानें क्यों है खुश

Mon, 04 Sep 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
Siddharth Nigam
विज्ञापन
फिल्म 'धूम-3' में आमिर खान के बचपन का रोल निभाने वाले सिद्धार्थ निगम सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं कई चीजों में माहिर हैं। जिम्नास्टिक में माहिर सिद्धार्थ आजकल स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक 'चंद्रनंदिनी' में बिंदुसार का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- बॉबी डार्लिंग ने पति पर लगाए संगीन आरोप, एक साल पहले की थी शादी

सिद्धार्थ इस रोल को बखूबी निभाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस शो में लड़ाई के एक सीन को शूट करने के दौरान सिद्धार्थ घायल भी हो गए है। सिद्धार्थ ने चोट लगी अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।
    So today we did an amazing fight scence everyone was clapping for us and cheering on set. That time adrenaline on my brain was so high I was only concentrating on performance but when I came back to my vanity removed my costume I saw all these wounds on my body and pain is high i swear. But then I realised man these are the only claps and cheers I heared these are the blessing and wishes which my co-actors gave to me. Love doing all this. Trust me when you like my work and love me for the same all the pain vanishes.😊
विज्ञापन
A post shared by Siddharth Nigam (@thesiddharthnigam) on Sep 1, 2017 at 10:04am PDT

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, तो आज हमने एक शानदार फाइट सीन किया जिसके लिए सब लोगों ने हमारे लिए तालियां भी बजाईं। जिस वक्त ये सीन शूट हो रही था मेरा पूरा ध्यान सिर्फ मेरी परफॉर्मेंस पर था लेकिन जब मैंने अपनी वैनिटी में पहुंचकर अपने कपड़े उतारे तो मुझे अपने शरीर पर ये जख्म दिखाई दिए।

इस चोट में वाकई काफी दर्द हो रहा है। लेकिन जब कुछ देर बाद मैंने तालियों की आवाज सुनी तो बहुत अच्छा लगा। यकीन मानिए जब कोई आपके काम को सराहता हैं तो सारा दर्द गायब हो जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें