फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में घिरी MX Player पर आने वाली सीरीज ‘सबका साई’ , ट्वीटर पर दे रहे हैं लोग अपनी प्रतिक्रिया, शो के राइटर का आया बयान !

सार

  • विवादों में घिरी आने वाले सीरीज सबका साई
  • एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने जा रही है सबका साई
  • शो के निर्देशक अजीत भैरवकर का आया बयान
विज्ञापन
सबका साई - फोटो : MX player
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदियों से शिरडी के साई बाबा की अमरगाथा को सुनहरे पर्दे पर उजागर किया गया। हर किसी ने साई बाबा का चित्रण और उनके अद्भुत चमत्कारों का वर्णन बड़े ही खूबसूरत अंदाज में किया और उतने ही श्रद्धा से अपने भगवान के सामने हुए श्रद्धालु नतमस्तक। साई के शो पर जनता मर मिटी लेकिन अब ऐसा क्या हुआ कि अपने ही भगवन के शो पर सवाल उठ रहे हैं ? क्या आस्था की भावना को लोग अंधविश्वास की भाषा से तोल रहे हैं। आखिर लोग क्यूं कह रहे हैं कि ‘सबका साई’ शो, इस महामारी के वक्त नही दिखाई जानी चाहिए ।

विज्ञापन


जी हां, ‘आश्रम’ की अपार सफलता के बाद अब MX Player लेकर आ रहा हैं ‘सबका साई’। 10 एपिसोड की ये सीरीज 26 अगस्त से टेलीकास्ट की जाएगी, लेकिन ट्विटर पर अभी से, शो के रिलीज को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्वीटर पर लोग अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं कि दुनियां जहा इस वक्त इतनी नकारत्मकता से गुजर रही हैं जहां धर्म के नाम पर बाबा का चोला पहनकर पाखण्डी लोगो की भावनाओ से खेल रहे हैं ऐसे में ‘सबका साई’ रिलीज करना सही नही हैं। साई के लिए लोगों के दिलों मे अपार श्रद्धा हैं पर साई के नाम पर फरेब कर रहे हैं बाबाओ को ऐसे शो के जरिये शायद बढ़ावा मिलेगा।

शो के रिलीज पर उठ रहे लोगो के सवाल पर ‘सबका साई’के निर्देशक अजित भैरवकर का कहना हैं कि “ हाल के दिनों में विज्ञान और चिकित्सा की सफलता में कोई कमी नहीं है, यहां डॉक्टर भगवान के समान हैं क्योंकि उनके पास जीवन बचाने की शक्ति है। मेरा मानना है कि सकारात्मकता ही इस वक्त जीने का एकमात्र तरीका है और साईं बाबा की श्रद्धा और सबुरी की शिक्षाएं इस प्रयास में बहुत आगे तक जाएंगी। कुछ बेईमान लोग होंगे जो अच्छे लोगों के विश्वास और सद्भावना का उपयोग करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम अच्छाई की कहानियां दिखाना बंद कर दें “ ।
विज्ञापन

कहते हैं कि जब दवा और दुआ दोनों एक साथ मिले तब बड़े से बड़ा दर्द दूर हो जाता है। महामारी से जूझ रहे लोगों में साई की भक्ति ही उनको मन को शांत करने का सबसे अनोखा उपाय हैं। तमिल और तेलुगु भाषाओं में डब की गई इस सीरीज में गुल्कि जोशी, मोहम्मद समद, आकाश सिन्हा,मनोज कोल्हटकर मुख्य भूमिका में हैं जो 26 अगस्त से MX Player पर निःशुल्क दिखाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें