सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सुनील
सुनील ने अभी कुछ ही दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'इनफ्लूएंसर्स' के ऊपर एक मजेदार पोस्ट साझा किया था। कॉमेडियन अक्सर अपने मजाकिया पोस्ट से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। वह शिमला की बर्फीली पहाड़ियों में एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे थे, इसकी भी कुछ तस्वीरें अभिनेता ने साझा की थी।
सुनील ग्रोवर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। इसके अलावा सुनील ग्रोवर को सनफ्लॉवर नाम की वेब सीरीज में धांसू एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।