फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' आएंगे, 2 सीरियल जाएंगे

Tue, 13 Aug 2013 03:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस 7' की धूम मचने वाली है। कलर्स चैनल अपने इस सुपर हिट रियलिटी शो के आगाज को लेकर पूरी तरह से तैयार है। लेकिन 'बिग बॉस' के आने के बाद दो धारावहिक पूरी तरह से बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


चैनल पर प्राइम टाइम पर प्रसारित होने वाले दो सीरियल 'संस्कार धरोहर अपनों की' और 'न बोले तुम न मैंने कुछ कहा पार्ट 2' को बंद किया जाएगा। दरअसल इन दोनों धारावाहिकों का प्रसारण 'बिग बॉस' के लिए तय किए गए समय पर ही किया जा रहा है।

वैसे यह दोनों ही सीरियल कुछ खास टीआरपी नहीं बटोर पा रहे हैं। और इनकी लोकप्रियता भी लगातार गिर रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि धारावाहिकों के प्रॉडयूसर सीरियल्स को अधूरा समाप्त नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने चैनल से इनको थोड़ा और समय देने के लिए कहा है जिसके चलते शायद इन धारावाहिकों को दोपहर के स्लॉट में शिफ्ट कर दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें