सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ जल्दी ही टीवी स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। शो में इस बार कौन से कंटेस्टेंट हिस्सा लेने जा रहे हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन शो के प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई नामों की चर्चा हो रही है। वहीं, अब खबर आ रही है कि इस बार 'बिग बॉस 16' में हरियाणा की शकीरा यानी गोरी नागोरी भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होती पोस्ट के मुताबिक गोरी ने शो के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।