फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: खुद को शेर बताने वाली टीवी की इस फेमस बहू को ‘बिग बॉस’ ने कराया चुप, बोले- तुम सेर तो मैं सवासेर

Tue, 27 Sep 2022 01:27 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कलर्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन आवाज से ही फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह हसीना कौन है।
विज्ञापन
सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान अपने कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। 1 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे 'बिग बॉस 16' में इस साल बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। अभी तक शो में आने वाले कंटेस्टेंट के नाम रिवील नहीं किए गए हैं, लेकिन प्रोमो जारी कर उनकी झलक दिखाई जा रही है। हाल ही में शो का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक और कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई है।

विज्ञापन


Bigg Boss 16: शो के इस सीजन धमाल मचाएंगे ये कलाकार, सामने आई बिग बॉस 16 के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

नया प्रोमो आया सामने
कलर्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन आवाज से ही फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह हसीना कौन है। प्रोमो में दिखाया गया है कि एक एक्ट्रेस सोफे पर बैठी हुई है और इमली का बूटा बेरी का पेड़ गा रही है। इसके बाद 'बिग बॉस' की आवाज आती है जो कहते हैं, 'इमली खट्टी कड़वा बेर।' इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, 'इस सीजन के हम दो शेर', तो बिग बॉस कहते हैं, 'गलत तुम सेर तो मैं सवासेर।'
 

इमली होंगी बिग बॉस के घर का हिस्सा
दरअसल, यह एक्ट्रेस और कोई नहीं स्टार प्लस के शो 'इमली' का हिस्सा रही सुम्बुल तौकीर खान हैं। सुम्बुल तौकीर खान 'इमली' सीरियल में इमली का किरदार निभाती थीं, जिसका किरदार हाल ही में शो से खत्म हो गया है। टीवी की चहेती बहू अब 'बिग बॉस' के घर में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। हालांकि प्रोमो में सुम्बुल का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन उनकी आवाज और अंदाज से साफ पता चल रहा है कि वह शो का हिस्सा बन गई हैं।

Bigg Boss 16: सलमान के शो में धमाल मचाएंगी चांदनी शर्मा! मेकर्स के इस वीडियो से हुआ दूसरे कंटेस्टेंट का खुलासा
विज्ञापन

इन सितारों के नाम आए सामने
बता दें कि अब तक 'बिग बॉस' के तीन कंटेस्टेंट की झलक दिखाई जा चुकी है। तीनों ही कंटेस्टेंट के चेहरे नहीं दिखाई दे रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने सभी को पहचानने का दावा किया है। दावा किया जा रहा है कि गौतम विज, चांदनी शर्मा और निम्रत कौर शो का हिस्सा बन गए हैं। वहीं, अब सुम्बुल शो की चौथी कंटेस्टेंट हैं।

Indian Idol 13: सोशल मीडिया पर शुरू हुई ‘इंडियन आइडल 13’ को बायकॉट करने की मांग, जानें क्या है पूरा माजरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें