फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: काम्या पंजाबी ने नेहा भसीन को लगाई फटकार, कहा- सब खेलने ही आए है रिश्ते बनाने नहीं

Fri, 10 Sep 2021 06:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का सबसे चर्चिक रिएलिटी शो बिग बॉस लोगों का खासा पसंद आता है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न के कारण दर्शकों को रोजाना नया मसाला देखने को मिलता है।
विज्ञापन
काम्या पंजाबी, नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन का सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस लोगों का खासा पसंद आता है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। बिग बॉस के प्रसंशकों की लिस्ट यूं तो काफी लंबी है, लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो इस शो को बेहद पसंद करते हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक टीवी की जानी-मानी अदाकारा काम्या पंजाबी। काम्या ना सिर्फ इस शो की दर्शक हैं, बल्कि वह इस टीवी रियलिटी शो को लेकर अपने विचार भी खुल कर रखती हैं। 

इसी क्रम में हाल ही में अभिनेत्री ने एक बार फिर अपने तीखे ट्वीट से हर किसी का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, काम्या ने बिग बॉस कंटेस्टेंट नेहा भसीन को जमकर फटकार लगाई है। एक्ट्रेस ने नेहा को मूस जट्टाना के साथ गलत बर्ताव करने पर फटकार लगाई। 

विज्ञापन

 

 

काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने लिखा, ‘नेहा भसीन मैं वाकई आपको पसंद करती हूं लेकिन आप मुस्कान के गेम खेलने को लेकर नाराज क्यों हो रही हैं? सारे गेम ही खेलने आए हैं न, रिश्ते बनाने तो नहीं आए हैं। क्या दोस्ती-दोस्ती लगा रखी है और ये कहना बंद करिए कि प्रतीक तुम्हारी वजह से आज बाहर हो जाएगा। वो इतना कमजोर नहीं है।’ 

नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते दिनों दर्शकों को नेहा भसीन और मुस्कान जट्टाना के बीच प्रतीक सेहजपाल को लेकर काफी तनातनी देखने को मिली। नेहा भसीन ने मुस्कान जट्टाना और प्रतीक सेहजपाल के बीच बढ़ती दोस्ती को लेकर काफी झगड़ा किया था। इस दौरान नेहा ने मुस्कान जट्टाना पर गेम खेलने का आरोप तक लगाया था।
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी जल्द ही खत्म होने वाला है। ओटीटीट प्लेटफॉर्म पर शो बंद होने के बाद इसका टीवी वर्जन कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। खास बात यह है कि टेलीविजन पर आने वाले शो को सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। बिग बॉस ओटीटी को खत्म होने में अब सिर्फ 2 हफ्ते का समय बचा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें