ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं सृष्टि रोडे
सृष्टि रोडे ने पोस्ट कर खुलासा किया कि छुट्टियों के दौरान गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद उन्हें एम्स्टर्डम के अस्पताल ले जाना पड़ा। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की और लिखा कि एक समय तो उन्हें यकीन नहीं था कि वह भारत लौट पाएंगी या नहीं।
पोस्ट कर बयां किया हाल
सृष्टि रोडे ने अपनी हालत बयां करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं आप सभी के साथ कुछ वास्तविक साझा करना चाहती थी। हालांकि मैं अपनी यूरोप यात्रा से खुशी के पल पोस्ट कर रही हूं, लेकिन कहानी का एक हिस्सा ऐसा है जिसे मैंने साझा नहीं किया है। यह कुछ ज्यादा ही कठिन है। एम्स्टर्डम में रहते हुए मैं निमोनिया से गंभीर रूप से बीमार हो गई, और इसने मुझे बुरी तरह प्रभावित किया, मेरा ऑक्सीजन स्तर अचानक गिर गया, और मैं अस्पताल में इतनी कड़ी लड़ाई लड़ रही थी। डर गई कि क्या मैं घर भी पहुंच पाऊंगी।'
KBC 16: अल्लू अर्जुन से तुलना अमिताभ बच्चन को नहीं आई रास? 'केबीसी 16' के मंच पर कह दी ये बड़ी बात
धीरे-धीरे रिकवर कर रहीं अभिनेत्री
सृष्टि रोडे का वर्कफ्रंट
उन्होंने आखिरी में कहा, 'जब मैं सोशल मीडिया से दूर थी तब मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं जो मेरे पास पहुंचे। आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं और मैं जल्द ही मजबूत होकर वापस आऊंगी।' काम के मोर्चे पर, सृष्टि 'ये इश्क हाये', 'छोटी बहू 2', 'पुनर्विवाह' और 'इश्कबाज' सहित कई टेलीविजन शो का हिस्सा रही हैं। 'बिग बॉस 12' के बाद वह कुछ वक्त के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आई थीं।