फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS: इन कंटेस्टेंट्स के लिए शो रहा अशुभ, नहीं मिला काम!

Thu, 26 Aug 2021 09:03 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
विज्ञापन

टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग-बॉस इन दिनों OTT प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। शो अपने किस्सों, झगड़ों और विवादों की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में रहता है। दर्शक भी पूरे साल इस शो का बेसर्बी से इंतजार करते हैं। इस शो का हिस्सा बनने के लिए एक्टर्स खासतौर पर बेकरार रहते हैं। दरअसल, बिग बॉस वो प्लेटफॉर्म है, जहां एक्टर्स का रुका हुआ करियर एक बार फिर से उड़ान भरने लगता है। ऐसा देखा भी गया है कि शो के बाद एक्टर्स के पास काम की कोई कमी नहीं होती। लेकिन कुछ एक्टर्स इस शो में ऐसे भी रहे जिनका करियर इस शो में आने के बाद हमेशा के लिए खत्म हो गया। चलिए जानते हैं बिग बॉस में आना किसके लिए उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

विज्ञापन

आकाशदीप सहगल - फोटो : Twitter
आकाशदीप सहगल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आकाशदीप सहगल का आता हैं। वह बिग बॉस के 5वें सीजन में कंटेस्टेंट थे। शो के दौरान उनका सलमान खान से झगड़ा भी हो गया था। इसके बाद आकाशदीप ने सलमान पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। हालांकि लंबे गैप के बाद आकाशदीप 'शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह' में एक छोटे से किरदार में नजर आए थे। लेकिन फिर कोई और अच्छा रोल उन्हें नहीं मिला।

सिद्धार्थ भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ भारद्वाज
बिग-बॉस के 5वें सीजन में ही सिद्धार्थ भारद्वाज भी नजर आए थे। सलमान ने कई बार सिद्धार्थ को जमकर फटकार लगाई थी। इस बीच सिद्धार्थ ने सलमान पर पलटवार कर दिया और बदतमीजी कर बैठे। इस बात से नाराज, सलमान सिद्धार्थ से पूरे सीजन नाराज रहे। बिग-बॉस खत्म होने के बाद सिद्धार्थ भारद्वाज फिर किसी बड़े प्रोजेक्ट में नहीं दिखे।

प्रियंका जग्गा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका जग्गा
बिग-बॉस सीजन 10 में कॉमनर के तौर पर प्रियंका जग्गा ने एंट्री की थी। उस सीजन में सबसे ज्यादा शोर मचाने और बदतमीजी करने वाला अगर कोई सदस्य था, तो वह प्रियंका ही थीं। प्रियंका ने पूरे सीजन सिर्फ बाकि सदस्यों से झगड़ा ही किया था। सलमान ने जब उन्हें इस बात के लिए फटकारा, तो प्रियंका अपनी सारी हदें भूल गईं। प्रियंका को लेकर सलमान को इतना गुस्सा होते हुए पहले कभी नहीं देखा गया था। जब प्रियंका जग्गा ने सारी हदें पार कर दी थीं, तो सलमान ने उन्हें शो के बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने कलर्स चैनल को धमकी भी दी कि अगर उन्होंने प्रियंका को कभी भी चैनल पर बुलाया तो वह कलर टीवी के साथ काम नहीं करेंगे। इसके बाद किसी भी चैनल ने प्रिंयका जग्गा के साथ काम नहीं किया।
विज्ञापन

जुबैर खान - फोटो : सोशल मीडिया
जुबैर खान
बिग-बॉस सीजन 11 में जुबैर खान खुद को मशहूर अंडरवर्ल्ड डॉन का रिश्तेदार बताते थे। उस सीजन में इतना ही नहीं उन्होंने बाकि कंटेस्टेंट्स के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। इसे लेकर सलमान ने जुबैर को खूब खरी खोटी सुनाई थी और उन्हें शो से बाहर कर दिया था। शो से बाहर आने के बाद जुबैर ने सलमान पर खूब कीचड़ उछाला था।  इस विवाद के बाद जुबैर ने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई थी कि सलमान ने उन्हें धमकाया है कि उन्हें बॉलीवुड में कहीं काम न मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें