फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान की अदालत में ईशा सिंह, अभिनेता ने कहा-आप अविनाश को खिलौना समझती हैं

Fri, 27 Dec 2024 08:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 के वीकएंड एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो में एक अदालत लगी हुई है, जिसमें कई प्रतियोगियों को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। सलमान उनसे कई तरह के  सवाल-जवाब कर रहे हैं। ईशा सिंह से सलमान ने कुछ सवाल किए।
विज्ञापन
अविनाश और ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@avinash_world, @eishasingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान ‘बिग बॉस 18’ में वीकएंड वार एपिसोड में हफ्ते भर का लेखा-जोखा बताते हैं, साथ ही प्रतियोगियों की क्लास भी लेते हैं। आने वाले वीकएंड का वार एपिसोड में भी सलमान कई प्रतियोगियों को लताड़ लगा रहे हैं, जिसमें से टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह भी एक है। 

Govinda: 'ये न कहें कि आपका पार्टनर बहुत शरीफ है...' गोविंदा की पत्नी ने शादी में बेवफाई पर खुलकर की बात 

विज्ञापन

ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @eishasingh

ईशा ने किया है अविनाश का इस्तेमाल 
सलमान खान ने बिग बॉस प्रतियोगी ईशा सिंह को कटघरे में खड़ा किया और उनसे सवाल किया किया, वह अविनाश मिश्रा पर उठने वालों सवालों पर कैसे यकीन कर सकती हैं, जबकि वह उनके करीबी दोस्त हैं। आगे सलमान कहते हैं कि आप यह सब गेम के लिए कर रही हैं, आपने अविनाश को खिलौना समझ लिया है, जिसमें आप जब तक चाबी भरेंगी, वह तब तक चलेगा। इस बात से ईशा ने इंकार किया। 

दोस्त के लिए स्टैंड नहीं लिया 
सलमान ने कहा कि आपके दोस्त अविनाश के लिए एक प्रतियोगी रजत दलाल ने अपशब्द कहे, उस वक्त आपको यह सब नहीं सुनना चाहिए था। इस बात का जवाब ईशा के पास नहीं था। सलमान ने आगे कहा कि आप अपने गेम को दोस्ती से ऊपर रखती हो। अगर अविनाश भी ऐसा ही करेगा तो आपको क्या होगा?

 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 
सलमान जिस बात को लेकर ईशा सिंह को डांट रहे हैं, दरअसल वह इस तरह है। कुछ दिन पहले शो ‘बिग बॉस 18’ में अविनाश पर आरोप लगे थे कि वह एक प्रतियोगी कशिश से फ्लर्ट करते हैं, जबकि उनकी और ईशा सिंह के बीच एक करीबी रिश्ता है। ऐसे में घर के लोगों ने अविनाश के चरित्र पर सवाल किया, इस पर ईशा ने भी अविनाश मिश्रा से सवाल जवाब किया, लेकिन उन पर भरोसा नहीं किया। इस वजह से ईशा सिंह और अविनाश के रिश्ते में दूरी आ गई थी। इस पूरी बात पर सलमान खान भी चर्चा कर रहे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें