फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: ग्रैंड फिनाले से पहले गर्म हुआ बिग बॉस के घर का माहौल, इस बात पर विवियन और करण में हुई नोंकझोक

Sun, 19 Jan 2025 11:38 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच ग्रैंड फिनाले से पहले गरमा गर्मी का माहौल देखने को मिला है। शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर सभी फैंस उत्सुक हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के बाद करण दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। ग्रैंड फिनाले के ग्रैंड एपिसोड से पहले करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
विज्ञापन

रोस्टिंग टास्क में हुई गरमा गर्मी
शो में रोस्ट सेगमेंट के दौरान टॉप 6 विजेताओं इन 6 कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में विभाजित किया गया। करण वीर मेहरा, ईशा सिंह और रजत दलाल ने एक समूह बनाया, जबकि अविनाश मिश्रा, चुम दरंग और विवियन डीसेना दूसरे में थे। इस सेगमेंट को कृष्णा अभिषेक और सुदेश लेहरी ने होस्ट किया। 

Punjab 95: भारत में नहीं मिली हरी झंडी, अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी 'पंजाब 95'

विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena
विवियन को आ गया गुस्सा
करणवीर मेहरा ने इस रोस्टिंग सेशल में विवियन को रोस्ट किया। उन्होंने कहा," बच्चा बच्चा तुम्हें जानता है, लेकिन तुम्हारी अपनी बेटी भी तुम्हें नहीं पहचानती।" हालांकि, विवियन को ये बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने कहा कि ये बात निजी थी। ऐसे ह्यूमर उन्हें पसंद नहीं। इस बात पर करण ने तुरंत माफी मांगी। चुम दरांग ने करण वीर मेहरा और ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा को रोस्ट किया। घर में सभी लोग एक दूसरे के मजे लेते नजर आए। 

Anupam Kher: कश्मीर से विस्थापन का 35 साल पुराना मंजर याद कर भावुक हुए अनुपम खेर, कविता के जरिए बयां किया दर्द

विज्ञापन

इस दिन होगा फिनाले
आज यानी 19 जनवरी को बिग 18 का फिनाले होना है। इस ग्रैंड फिनाले में कुछ बड़े और जाने माने चेहरे शो में दिख सकते हैं। बिग बॉस 18 के टॉप 6 फाइनलिस्ट की लिस्ट में रजत दलाल, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चुम दारंग और ईशा सिंह का नाम शामिल है। आज रात 9.30 बजे से टीवी और ओटीटी पर बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें