फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, बिग बॉस ने यूट्यूबर को दिया यह जवाब

Tue, 24 Oct 2023 12:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुराग ने कहा कि यूट्यूबर्स को घर में साइडलाइन किया जा रहा है और सभी टेलीविजन हस्तियों के बाद उनका नाम आता है। उन्होंने कहा कि इस बार यह शो केवल और केवल टीवी के बारे में है। 
विज्ञापन
अनुराग डोभाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस के सीजन 17 का आगाज हो चुका है। पहले ही हफ्ते में इस घर में जमकर नोंकझोक और हंंगामा भी शुरू हो चुका है। इस बीच हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर ने बिग बॉस 17 के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Border 2: 'बॉर्डर 2' के बंद होने की खबरों पर भड़कीं जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता, रिपोर्ट्स को बताया बकवास
अनुराग ने लगाए गंभीर आरोप
अनुराग ने कहा कि यूट्यूबर्स को घर में साइडलाइन किया जा रहा है और सभी टेलीविजन हस्तियों के बाद उनका नाम आता है। उन्होंने कहा, “इस बार यह शो केवल और केवल टीवी के बारे में है। यूट्यूबर्स या किसी अन्य कंम्यूनिटी के बारे में नहीं। उन्होंने हमें मनोरंजन के लिए शो में खरीदा है, हमें विनिंग मटेरियल के रूप में नहीं लिया गया है। वे हमारा नाम 17वें और 18वें नंबर पर लेते हैं। मेरे माता-पिता को मुझे टीवी पर देखने के लिए रात 12 बजे तक जागना होगा।'' उन्होंने कहा कि यह बहुत पक्षपातपूर्ण है और मुझे यह पसंद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chhaava: विक्की कौशल ने शुरू की लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' की तैयारी? अभिनेता के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन

बिग बॉस ने लगाई फटकार
उनके इन आरोपों के बाद सोमवार के एपिसोड में बिग बॉस ने अनुराग को बुलाया और उन्हें सिटिंग एरिया में अकेले बैठने के लिए कहा, जबकि अन्य  घरवालों को अपने कमरे में बैठने के लिए कहा गया, क्योंकि बाबू भैया चाहते थे कि उन्हें स्क्रीन टाइम मिले। बिग बॉस को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "आप बहुत कह रहे हैं कि यह शो कपल शो नहीं है, अगर ऐसा है तो मेरी गर्लफ्रेंड को भी बुला लीजिए।"
यह भी पढ़ें-  Aditya Dhar: उरी के बाद नई फिल्म लेकर आ रहे आदित्य धर, पर्दे पर दिखाएंगे आतंकियों की हत्या की कहानी
बिग बॉस ने आगे कहा कि उनके पास इस गेम का 17 साल का अनुभव है और अनुराग का खेल घर में सभी का गेम बर्बाद कर रहा है। बिग बॉस अनुराग को तालाब गंदा करने वाली मछली भी कहते हैं। बाद में, मुनव्वर फारूकी नील भट्ट से अपने 5 साल के बेटे के बारे में बात करते हुए भावुक होते नजर आते हैं। वहीं, शो में अनुराग अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं, जिसके बाद मुनव्वर उन्हें समझाते हुए दिखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें